{"_id":"69db90af853998e351057f2c","slug":"bhopal-news-one-trip-of-humsafar-express-cancelled-coach-composition-of-10-trains-in-bhopal-division-to-chan-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: हमसफर एक्सप्रेस का एक ट्रिप निरस्त,भोपाल मंडल की 10 ट्रेनों में बदलेगी कोच संरचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: हमसफर एक्सप्रेस का एक ट्रिप निरस्त,भोपाल मंडल की 10 ट्रेनों में बदलेगी कोच संरचना
Sun, 12 Apr 2026 06:11 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:11 PM IST
सार
बिलासपुर रेलखंड पर निर्माण कार्य के चलते हमसफर एक्सप्रेस का एक ट्रिप निरस्त रहेगा, वहीं भोपाल मंडल की 10 ट्रेनों में कोच संरचना बदलकर एसी-3 की जगह एसी-3 इकॉनॉमी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को किफायती और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों से जुड़ी दो अहम घोषणाएं जारी की हैं। बिलासपुर मंडल में अधोसंरचनात्मक कार्यों के चलते रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का एक-एक ट्रिप निरस्त किया गया है। वहीं, भोपाल मंडल से संचालित 10 ट्रेनों में कोच संरचना में स्थायी बदलाव किया जाएगा। रेलवे के अनुसार बिलासपुर जंक्शन-चांपा जंक्शन रेलखंड पर तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग और पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, 03 जून 2026 को रानी कमलापति से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस, 04 जून 2026 को संतरागाछी से निरस्त रहेगी।
यात्रियों को किफायती एसी यात्रा की सुविधा
वहीं, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल की 10 ट्रेनों में एसी-3 टियर (LWACCN) कोच के स्थान पर एसी-3 इकॉनॉमी (LWACCNE) कोच जोड़ा जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से यात्रियों को किफायती एसी यात्रा की सुविधा मिलेगी और कोचों में भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पूर्व एनटीईएस या रेल मदद 139 से गाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ें-सख्त निगरानी के बीच NDA परीक्षा,भोपाल में कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री,व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन
यह परिवर्तन निम्न तिथियों से प्रभावी होगा
12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस -15 जून 2026 से
12186 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस - 16 जून 2026 से
12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस - 17 जून 2026 से
12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस - 20 जून 2026 से
22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस - 20 जून 2026 से
22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस - 23 जून 2026 से
11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस - 21 जून 2026 से
11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस - 22 जून 2026 से
11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस -22 जून 2026 से
11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस - 24 जून 2026 से