फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Miscreants snatched the purse of CRPF jawan's wife from a moving scooter

Bhopal News: चलती स्कूटी से झपट लिया CRPF जवान की पत्नी का पर्स, पीछा किया तो बाइक छोड़ कॉलोनी में घुसा बदमाश

Mon, 18 Aug 2025 08:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Aug 2025 08:29 AM IST
सार

बदमाश ने चलती स्कूटी से महिला पर्स छीन लिया और भाग निकला। महिला ने हिम्मत दिखते हुए उसका पीछा किया। इस पर बदमाश लोनियों में घुसा लेकिन रास्ता न मिलने पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। जांच में पता चला कि बाइक हबीबगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

विज्ञापन
Bhopal News: Miscreants snatched the purse of CRPF jawan's wife from a moving scooter
महिला का पर्स झपटता बाइक सवार बदमाश। - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी भोपाल में लुटेरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मिसरोद थाना क्षेत्र में भरी दोपहर भीड़भाड़ वाले स्थान पर एक बदमाश महिला का पर्स लूटकर भाग गया। जिस महिला के साथ लूट हुई है, उसके पति केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पदस्थ हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने लुटेरे की बाइक बरामद कर उसकी जांच की तो वह चोरी की बाइक निकली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाश का हुलिए के आधार पर तलाश की जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय मनीषा ढोबारे पति राजकुमार बैरागढ़ चीचली में रहती हैं। उनके पति राजकुमार सीआरपीएफ में पदस्थ हैं। मनीषा रविवार दोपहर अपनी बहन भाग्यश्री के साथ मिसरोद थाना क्षेत्र में किराये का कमरा तलाशने आई थीं। घटना के वक्त स्कूटी भाग्यश्री चला रही थी। स्कूटी में पीछे बैठी मनीषा जब खजांची तिराहे के पास पहुंची तो ब्रेकर पर स्कूटी को धीमा किया। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाश आया और मनीषा के हाथ से पर्स छीनकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में घुसा, लेकिन बाइक छोड़नी पड़ी
बदमाश छिपने के लिए पास की कॉलोनियों में घुस गया और एक कॉलोनी से दूसरी कॉलोनी में जाता दिखा। कुछ देर बाद महिलाएं मुख्य सड़क पर उसकी तलाश में पहुंची तो वह बिजली कंपनी के पावर हाउस के पास दिखा। महिलाओं ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया तो वह वहां से बाइक लेकर भागने के लिए रास्ता नहीं खोज पाया और बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर पड़ताल की तो पता चला कि उक्त बाइक पिछले महीने हबीबगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुई है और उसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज है। ऐसे में आशंका है कि उक्त बदमाश और उसका गिरोह चोरी की इस बाइक से कई वारदात को अंजाम दे चुके होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed