{"_id":"68de19a85600c3a4db00e0d1","slug":"bhopal-news-miscreants-in-bhopal-burnt-the-effigy-of-ravana-before-the-minister-s-program-creating-panic-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में शरारती तत्वों ने मंत्री के कार्यक्रम से पहले रावण के पुतले को जलाया, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में शरारती तत्वों ने मंत्री के कार्यक्रम से पहले रावण के पुतले को जलाया, मचा हड़कंप
Thu, 02 Oct 2025 11:51 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:51 AM IST
सार
भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन में शरारती तत्वों ने मंत्री के कार्यक्रम से पहले सुबह रावण के पुतले में आग लगा दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भोपाल में शरारती तत्वों ने कार्यक्रम से पहले रावण के पुतले में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के बागमुगालिया एक्सटेंशन दशहरा मैदान पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह करीब 6 बजे शरारती तत्वों अचानक खड़े रावण के पुतले में आग लगा दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। दशहरा उत्सव समिति ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बागमुगालिया एक्सटेंशन में अटल दशहरा उत्सव समिति ने रावण दहन का आयोजन किया था। यहां पर प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
यहां कार्यक्रम के पहले ही गुरुवार सुबह 6 बजे शरारती तत्वों ने रावण के पुतले में आग लगा दी। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्रत्यक्षदर्शी युवक को बिना नंबर प्लेट की कार से आते और पुतले में आग लगाते हुए बता रहा है। लाल कलर की नई कार से थे। उनका कहना है कि युवक नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। कार में लड़कियां भी बैठी थी। वह लोग बहुत देर से वहां कार में घूम रहे थे। आग लगा के भाग गए। बता दें यहां पर शाम को रावण दहन का कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले सुबह ही शरारती तत्वों ने पुतले में आग लगा दी। इस घटना से आयोजकों और स्थानीय लोग रोष में हैं। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।