{"_id":"6634adde608ec2a359071d8f","slug":"bhopal-news-meteorological-department-issued-heat-wave-alert-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: प्रदेश में गर्मी का रौद्र रूप, विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट, अगले दो दिन रहेगी तेज गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: प्रदेश में गर्मी का रौद्र रूप, विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट, अगले दो दिन रहेगी तेज गर्मी
Fri, 03 May 2024 02:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 May 2024 02:57 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। प्रदेश मे हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन तक तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मई माह शुरू होते ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज गर्मी के चलते लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। हालांकि शुक्रवार को राजधानी भोपाल में धूप के साथ कहीं-कहीं बादल भी दिखई दे रहें हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के जारी अलर्ट में बताया गया है कि 4-5 मई को ग्वालियर, खरगोन, खंडवा, दतिया समेत 10 जिलों में हीट वेव, यानी गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं 6 और 7 मई को पूर्वी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
6 और 7 मई को बूंदाबांदी के आसार
6 और 7 मई को पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार ईरान की ओर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से मौसम में परिर्वतन हो कसता है। सामान्य से साढ़े 4 डिग्री तापमान ज्यादा होने पर हीट वेव चलने लगती है। अगले दिनों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के इन जिलों में चलेंगी गर्म हवाएं
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकार ने बताया कि 4 और 5 मई को ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन और खंडवा में हीट वेव चल सकती हैं। राजधानी भोपाल में एक दिन पहले तेज गर्मी की वजह से सड़क का डामर भी पिघल गया था।
प्रदेश के जिलों का तापमान
नरसिंहपुर 41.8 डिग्री, सीधी में 40 डिग्री, धार में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, खरगोन में 41 डिग्री, भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 37.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.5 डिग्री, जबलपुर में 37.7 डिग्री और उज्जैन में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के जारी पूर्वा अनुमान के अनुसार ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में तापमान 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। राजधानी भोपाल में भी 44 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
