फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Love-drugs jihad Yasin who used to trap young girls in trap of drugs used to buy drugs from fish g

भोपाल लव-ड्रग्स जिहादः यासीन मछली से ड्रग्स खरीदने वाला मोनिस ने छोड़ा देश, मलेशिया में बनाया नया ठिकाना

Mon, 01 Sep 2025 10:46 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Sep 2025 10:46 PM IST
सार

भोपाल में लव-ड्रग्स जिहाद का मामला कई महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, इससे जुड़े केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। नशे के जाल में युवतियों को फंसाने वाला आरोपी मोनिस मलेशिया भाग गया है। कार्रवाई के डर से देश छोड़ दिया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।  
 

विज्ञापन
Bhopal News Love-drugs jihad Yasin who used to trap young girls in trap of drugs used to buy drugs from fish g
चूनाभट्टी में जिम चलाने वाला मोनिस खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव जिहाद और ड्रग्स तस्करी के आरोपों में फंसे भोपाल के कारोबारी मछली परिवार ने जिम संचालकों के जरिए हिंदू युवतियों और युवकों को नशे की लत लगाई। उन्हें ड्रग्स का आदी बनाकर पैडलर (ड्रग्स बेचने वाला) बनाया जाता था। यासीन मछली और शाहवर मछली कई हाई-प्रोफाइल हिंदू युवतियों को नशे की लत में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण भी कर चुके हैं। भोपाल के महिला थाना, अरेरा हिल्स और एमपी नगर थाने में दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज हैं। फिलहाल ये दोनों एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल में बंद हैं। कुछ समय पहले पुलिस ने यासीन और शाहवर मछली के लिए पैडलर का काम करने वाले सैफुद्दीन को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी पूछताछ और छानबीन में बड़ा खुलासा हुआ।
विज्ञापन

जिम में स्लिम फिटनेस के नाम पर ड्रग्स
जांच में पता चला कि चूनाभट्टी में जिम चलाने वाला मोनिस खान यासीन मछली गिरोह से एमडी और अन्य ड्रग्स खरीदता था। वह जिम में आने वाली युवतियों को वेट लॉस और स्लिम फिटनेस की दवाइयों के नाम पर ड्रग्स देता था। धीरे-धीरे लड़कियां नशे की आदी हो जाती थीं। बाद में उन्हें ड्रग पैडलर बना दिया जाता था।खुलासा होते ही मोनिस भारत छोड़कर मलेशिया भाग गया। वह मूल रूप से गांधी नगर इलाके का रहने वाला है और वहीं से जिम भी चलाता था। पुलिस अब उसे भारत लाने के लिए केंद्र सरकार से लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन


फार्महाउस पर होती थीं ड्रग्स पार्टियां
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि मोनिस परवलिया क्षेत्र के एक फार्महाउस में पार्टियां आयोजित करता था। यहां यासीन मछली गिरोह ड्रग्स की सप्लाई करता था। भोपाल के अलावा आसपास के जिलों और कस्बों से आए युवाओं को इन पार्टियों में महंगे दामों पर ड्रग्स बेची जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Shivpuri: भंडारे में नकली घी से बना हलुआ खाकर 250 लोग हुए बीमार; उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद ग्रामीणों में डर

डाइट प्लान के नाम पर नशे की लत
पुलिस जांच से यह भी पता चला कि मोनिस अपने जिम में खासकर हिंदू युवतियों और महिलाओं को डाइट प्लान के नाम पर नशे की दवाइयाँ देता था। नशे की आदत पड़ने पर जब युवतियों के पास पैसे नहीं होते, तो मोनिस उन्हें यासीन और शाहवर मछली के लिए सौदेबाजी में धकेल देता था। पुलिस को शक है कि मोनिस खान की तरह कुछ और जिम संचालक भी इस गिरोह से जुड़े हुए हैं और फिटनेस के नाम पर युवाओं-युवतियों को ड्रग्स की लत लगाकर खपाने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Jabalpur Bank Robbery: पहले जेल में बने दोस्त, फिर बना बैंक डकैती का प्लान, अब मास्टरमाइंड ने उगले सारे राज





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed