फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Kolkata company gave fake bank guarantee of Rs 26 crore to get tender in electricity company, FIR

Bhopal News: बिजली कंपनी में टेंडर लेने कोलकाता की कंपनी ने लगाई 26 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, FIR दर्ज

Sat, 11 May 2024 12:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 11 May 2024 12:47 PM IST
सार

अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि निष्ठा परिसर गोविंदपुरा स्थित विघुत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक गुरूप्यारी सक्सेना ने एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से बिजली के मीटर लगाने के लिए एक टेंडर निकाला गया था।

विज्ञापन
Bhopal News: Kolkata company gave fake bank guarantee of Rs 26 crore to get tender in electricity company, FIR
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निकाले गए टेंडर में कोलकाता की एक कंपनी द्वारा गारंटी के फर्जी दस्तावेज लगाने का मामला सामने आया है। कंपनी के महाप्रबंधक की ओर से मामले की शिकायत अशोका गार्डन थाने में की गई थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टेंडर लेने वाली कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि निष्ठा परिसर गोविंदपुरा स्थित विघुत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक गुरूप्यारी सक्सेना ने एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से बिजली के मीटर लगाने के लिए एक टेंडर निकाला गया था। यह टेंडर 26 करोड़ रुपए का था। पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद यह टेंडर कोलकाता पश्चिम बंगाल की कंपनी को यह टेंडर दिया गया। टेंडर प्रक्रिय समाप्त होने के बाद जब इस कंपनी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि कंपनी की ओर से जो गांरटी लगाई गई है वह फर्जी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कोलकाता की कंपनी के प्रबंधक सौरभ मलिक व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed