{"_id":"65353eee9ac07ba5b20910f9","slug":"bhopal-news-kidnapping-of-girls-in-the-name-of-kanyabhoj-police-engaged-in-search-cctv-footage-released-2023-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: कन्याभोज के नाम पर बच्चियों का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: कन्याभोज के नाम पर बच्चियों का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज जारी
Sun, 22 Oct 2023 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 08:55 PM IST
सार
एक बच्ची की उम्र एक साल है, जबकि दूसरी बच्ची की उम्र आठ साल है। दोनों बच्चियां अपनी मां के साथ कर्फ्यू वाली माता के मंदिर दर्शन करने आई थीं। यहीं पर अज्ञात महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने धारा 363 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भोपाल में दो बच्चियों के अपहरण की घटना सामने आई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्याभोज के नाम पर दो बालिकाओं का अपहरण कर लिया गया है। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दरअसल, लालघाटी क्षेत्र में रहने वाले मुकेश आदिवासी की पत्नी अपनी दो बच्चियों के साथ सुबह करीब 10 बजे कर्फ्यू वाली माता के मंदिर में दर्शन करने आई थी। तभी एक अन्य महिला उसके पास आई और कन्याभोज करवाने के नाम पर उसकी दोनों बेटियों को यह कहकर ले गई कि कुछ देर बाद भोजन करवा कर वह बच्चियों को छोड़ जाएगी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी महिला बच्चियों को लेकर नहीं लौटी। ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने इन दो महिलाओं को संदिग्ध माना है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मामला दर्ज
बच्चियों के न मिलने पर उनकी मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मां की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने के लिए धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एक बच्ची की उम्र एक साल जिसका नाम दीपावली है जबकि दूसरी बच्ची की उम्र 8 है। उसका नाम काजल है।
दो महिलाओं की तलाश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज जारी कर पुलिस आरोपी महिला और उसकी सहेली की तलाश में जुटी है। दोनों अज्ञात महिलाओं की उम्र 35 से 40 के बीच हो सकती है। बच्चियों की आखरी लोकेशन रेतघाट बताई जा रही है।