फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Information about bomb in Jhelum Express is false train leaves Bhopal after searching

Bhopal News: झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना झूठी, सर्चिंग के बाद ट्रेन भोपाल से रवाना

Fri, 03 May 2024 01:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 May 2024 01:01 PM IST
सार

झेलम एक्सप्रेस में बम रखने की खबर अफवाह निकली। रेलवे और जिला प्रशासन की टीमों ने भोपाल में ट्रेन की सर्चिंग की, इसके बाद उसे रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
Bhopal News: Information about bomb in Jhelum Express is false train leaves Bhopal after searching
तलाशी के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल होकर जाने वाली झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के एस-9 कोच में बम रखे होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। बम होने की जानकारी एस-9 कोच में यात्रा करने वाले एक युवक दी। इसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झेलम एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 8:31 की जगह पर 8:47 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी, आरपीएफ के साथ बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे कोच को घेर लिया। सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद करीब एक घंटे तक पूरी ट्रेन की बारीकी से जांच की गई। जांच में किसी भी कोच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई, इसके बाद एस-9 कोच में बैठे उस युवक को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया, जिसमें बम होने की सूचना दी थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस और रेलवे प्रशासन सूत्रों की मानें तो भोपाल एयरपोर्ट के साथ कई शहरों में रेल और स्कूलों के साथ रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की कई सूचनाएं आ चुकी हैं। इस कारण उसने दहशत फैलाने के लिए ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दी थी। पूरी जांच के बाद एक घंटे बाद 9:50 बजे झेलम एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी
अधिकारियों ने बताया कि बम की सूचना देने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। वह मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed