फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Incidents are continuously happening in the capital Bhopal, 4 youths were chased and beaten in Vi

Bhopal News: राजधानी भोपाल में लगातार हो रहीं वारदातें, वाइसरॉय कॉलोनी में 4 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 22 Nov 2025 09:40 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Nov 2025 09:40 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच वाइसरॉय कॉलोनी में 20 बदमाशों ने चार युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कार-बाइक की हल्की टक्कर से शुरू हुआ विवाद आधी रात खूनी हमले में बदल गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal News: Incidents are continuously happening in the capital Bhopal, 4 youths were chased and beaten in Vi
वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की कवर्ड कॉलोनियों में बदमाशों के हमलों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शाहपुरा की वाइसरॉय कॉलोनी का है, जहां करीब 20 युवकों ने आधी रात चार दोस्तों को घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो शुक्रवार रात सामने आया। पुलिस के मुताबिक, वाइसरॉय कॉलोनी निवासी और सेज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर विशाखा श्रीवास्तव का बेटा शेखर अपने दोस्तों आकाश, विशाल और नवल के साथ रात करीब दो बजे अरेरा हिल्स गया था। वहां उनकी बाइक की टक्कर एमपी 04 सीएम 0568 नंबर की कार से हो गई। बहस बढ़ी तो दोनों पक्षों में तीखा विवाद हुआ। स्थिति तनावपूर्ण होते देख युवकों ने डायल-112 को बुला लिया। पुलिस ने मामला शांत कर चारों दोस्तों को घर छोड़ दिया।
विज्ञापन




हमलावर पीछे-पीछे घर पहुंच गए
विवाद करने वाले युवक मामला यहीं खत्म नहीं होने देना चाहते थे। वे रात करीब चार बजे शेखर के घर तक पहुंच गए और बाहर बुलाकर हमला कर दिया। करीब 20 बदमाश हथियार और डंडे लेकर आए और चारों दोस्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वारदात के बाद धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-फैशन डिजाइनर ने AIG राजेश मिश्रा पर ठगी और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर ने खुद को ‘आईजी का बेटा’ बताया
शाहपुरा पुलिस के एसआई हरीश गुर्जर के अनुसार, घायल पक्ष ने बताया कि हमलावरों में से एक युवक खुद को “आईजी का बेटा” बता रहा था। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। जिस कार से विवाद शुरू हुआ, वह ई-4 निवासी सपना 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed