फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Human organs found in Kolar suspected to be of a woman

Bhopal News: कोलार में मिले मानव अंग महिला के होने की आशंका, सिर और धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 09 Oct 2025 09:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 Oct 2025 09:55 AM IST
सार

मौके से सिर और धड़ नहीं मिले हैं। शव के हिस्सों का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। चिकित्सकों का कहना है कि हड्डियां एक महीने से अधिक पुरानी हैं और शरीर पूरी तरह सड़-गल चुका है।

विज्ञापन
Bhopal News: Human organs found in Kolar suspected to be of a woman
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में डी मार्ट के पास खाली पड़े एक प्लॉट के अंदर पानी में मिले मानव अंगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मानव अंगों को देखकर अंदाजा लगा रही है कि यह किसी महिला के हो सकते हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर तक उस प्लॉट और गड्ढे में भरे पानी को मोटर लगाकर खाली करा दिया गया, लेकिन मृतक कर सिर और धड़ अभी तक नहीं मिला है। पुलिस ने मानव अंगों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे मॉर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि हड्डियों से प्रतीत हो रहा है कि मृतक वयस्क था। हालांकि चिकित्सकों ने भी यह स्पष्ट नहीं किया कि मृतक महिला था या पुरूष। फिलहाल पुलिस महिला मानकर ही जांच के बिंदु तय कर पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंजारा समाज का थाने में हंगामा, लाठी-लुहांगी लेकर की तोड़फोड़, पुलिस से अभद्रता
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी जोन-4 मलकीत सिंह ने बताया कि डी मार्ट के पास कोलार में एक विवादित प्लॉट है। उस प्लॉट में बाउंड्री बनी है, जिस कारण दूसरे प्लॉटों और कॉलोनी का पानी आकर उसमें भरा रहता है। प्लॉट में तीन फीटके करीब पानी था। पानी को खाली करा दिया गया है। मानव अंगों में चोट के निशान नहीं मिले हैं, हड्डियां जितनी मिली हैं, पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यह मानव अवशेष करीब एक महीने से अधिक पुराना होने की आशंका है कि बॉडी पूरी तरह से डिकंपोज हो चुकी है।

मजदूर बस्तियों में लगाई टीमें
कोलार पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें बनाकर भोपाल और कोलार क्षेत्र में बाहर से आकर रहने वाले मजदूरों की पड़ताल करने का जिम्मा सौंपा है। पुलिस को आशंका है कि कहीं किसी विवाद या किसी अवैध संबंधों के चलते किसी मजदूर या अन्य व्यक्ति ने मर्डर करके तो नहीं फेंका है, क्योंकि बाहर से आने वाले अधिकांश मजदूरों की जानकारी पुलिस के पास नहीं होती। कई मजदूर लंबे समय तक भोपाल में रहकर कार्य करते हैं, कुछ आए और कुछ दिनों बाद वापस चले गए। हो सकता है कि इसी तरह का कोई व्यक्ति या महिला हो जिसकी हत्या की गई है। इसके साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है, ताकि मृतक का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed