फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Hand grenade exploded in 25th battalion in Bhopal, condition of two policemen critical

Bhopal News: भोपाल में 25वीं बटालियन में फटा हैंड ग्रेनेड, दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

Thu, 15 May 2025 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 08:02 PM IST
सार

भोपाल की 25वीं एसएएफ बटालियन में मॉक ड्रिल के दौरान हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, एक की हालत नाजुक है। सुरक्षा चूक को हादसे की वजह माना जा रहा है। डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। दोनों घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Hand grenade exploded in 25th battalion in Bhopal, condition of two policemen critical
हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल स्थित विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल के दौरान हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एक पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद हमले और आपात स्थिति से निपटने के लिए 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। मॉक ड्रिल के दौरान एक हैंड ग्रेनेड डिफ्यूज करते समय फट गया, जिससे एसएएफ के एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को भोपाल के शाहपुर स्थित बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस की टीमें सुरक्षा के लिए लगाई गई हैं। मामले को अब तक सुरक्षा कारणों से दबाए रखा गया। पुलिस अधिकारी हादसा होना स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस जवान की स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दाढ़ी-बाल कटवाकर फरारी काट रहा गैंगस्टर जुबेर मौलाना तीन गुर्गों के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मच गई थी अफरा-तफरी
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को मॉक ड्रिल के दौरान प्रधान आरक्षक विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान हैंड ग्रेनेड फटा और विशाल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके चेहरे, सीने, हाथ और पेट में गंभीर घाव हो गया है। विशाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड फटने के बाद मॉक ड्रिल के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी। कुछ पुलिसकर्मियों को मॉक ड्रिल के दौरान सामान्य विस्फोट लगा, लेकिन जब घायल पुलिसकर्मियों को लेकर अस्पताल पहुंचाया गया, तब वहां अफरा-तफरी मच गई थी। मॉक ड्रिल वाले मैदान को उपयोग में अभी नहीं लिया जा रहा है। 


पुलिस मुख्यालय ने दिए जांच के आदेश
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद डीजीपी ने इंटेलिजेंस और सीआईडी शाखा को संयुक्त रूप से मिलकर मॉक ड्रिल के दौरान हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार 15 मई को पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने 25वीं बटालियन का दौरा किया और जहां हादसा हुआ है, वहां से सैंपलिंग कराने के साथ घटना के समय मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की है।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर को कुचलने वाली स्कूल बस का चालक धराया, बड़े वाहन चलाने का नहीं मिला लाइसेंस, बढ़ सकती हैं धाराएं

प्रोटोकॉल में चूक मानी जा रही वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा उपकरणों और प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखना होता है। मॉक ड्रिल होती इसीलिए है कि अगर कोई हादसा हो जाए तो उससे बचने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए, लेकिन मॉक ड्रिल के दौरान 25वीं बटालियन में चूक हादसे के पीछे बड़ी वजह मानी जा रही है। इस मामले में बटालियन के कमांडेंट व असिस्टेंट कमांडेंट की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed