{"_id":"652eb868dd94c574df0a5d95","slug":"bhopal-news-girl-commits-suicide-by-writing-suicide-note-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: सुसाइड नोट में युवती ने लिखा- पापा मुझे माफ कर देना...और की आत्महत्या, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: सुसाइड नोट में युवती ने लिखा- पापा मुझे माफ कर देना...और की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
Tue, 17 Oct 2023 10:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:08 PM IST
सार
Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक 25 साल की युवती ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि वह बीमारी से काफी परेशान थी। ऐसे में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में अपनी बीमारी से परेशान होकर एक युवती ने फांसी लगा ली है। युवती ने अपने पिता को संबोधित सुसाइड नोट में लिखा है कि आप मेरी बीमारी से परेशान हो गए हैं और मैं कुछ नहीं कर सकी। पापा हो सके तो मुझे माफ कर देना।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस ने मर्ग कायम पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कमला नगर पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय रीना बाकरिया पुत्री रामदयाल न्यू शबरी नगर में रहती थी। वह प्राइवेट कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही एक फोटो कापी की दुकान पर काम करती थी और उसके पिता प्राइवेट काम करते हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले रीना की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि उसे टायफाइड हुआ है। उसके बाद से घरवाले इलाज करवा रहे थे। बीमारी की वजह से वह बहुत कमजोर भी हो गई थी। सोमवार को पिता उसी का झाड़ फूंक वाले का पता लगाने के लिए बाहर गए थे। रीना का एक भाई घर के बाहर था, जबकि दूसरा भाई आगे वाले कमरे में मोबाइल चला रहा था। दोपहर करीब दो बजे पिता घर लौटे तो रीना का कमरा भीतर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने पीछे वाले गेट से झांककर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। तलाशी में उसके पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पिता से मांफी मांगी थी। पुलिस की अभी तक की जांच और परिजनों के बयानों ये यही बात सामने आई है कि युवती ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।