फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Gangster entered the house and shot the property dealer

Bhopal News: गैंगस्टर ने घर में घुसकर प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Aug 2024 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 04 Aug 2024 06:01 PM IST
सार

पुराने मामले को लेकर पांचों बदमाशों ने घर में घुसकर प्रापर्टी डीलर पर हमला कर दिया। गोली जांघ में लगी है। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में गोलू को उसकी पत्नी लेकर अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन
Bhopal News: Gangster entered the house and shot the property dealer
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहेफिजा थाना क्षेत्र में बीती देर रात घर में घुसकर पांच बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फिरोज अन्ना और आदिल नाम के बदमाशों के नाम सामने आए हैं। फरियादी के खिलाफ भी पहले से प्रकरण दर्ज है। दोनों पक्षों में किसी रंजिश को लेकर गोली चलाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार गोलू उर्फ शफीक शालीमार अपार्टमेंट कोहेफिजा में परिवार के साथ रहता है। शफीक प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता है। उसने पुलिस को बताया कि मैं प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता हूं और बीती रात काम से कहीं गया था। इस वजह से मैं देर रात घर लौटा। रात करीब तीन बजे मैं अपनी पत्नी के साथ बैठकर बातें कर रहा था, तभी पांच बदमाश घर मेंघुस आए।
विज्ञापन


पहले पीटा, फिर चलाई गोली
फरियादी ने पुलिस को बताया कि कमरे का गेट खुला होने के कारण पांचों बदमाश घर में घुस आए। अचानक बिना बताए घर में घुसने का कारण पूछा तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों का तर्क था कि पुराने मामले को लेकर मामला सुलझा क्यों नहीं रहे हो, इसके बाद फिरोज अन्ना ने गोली चला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली फरियादी की जांघ में लगी है। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में गोलू को उसकी पत्नी लेकर अस्पताल पहुंची, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरियादी के परिचित हैं। अभी तक दो आरोपियों फिरोज अन्ना और आदिल का नाम सामने आया है। अन्य आरोपियों के संबंध में कोहेफिजा पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed