{"_id":"63d28edfb01bf80bab432e6e","slug":"bhopal-news-gandhi-godse-opposes-a-war-film-in-bhopal-after-pathan-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: पठान के बाद भोपाल में गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: पठान के बाद भोपाल में गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध
Thu, 26 Jan 2023 08:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 26 Jan 2023 08:02 PM IST
सार
कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया और उसके प्रदर्शन करने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए महात्मा गांधी के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
भोपाल में गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में पठान के विवाद के बीच अब गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को रिलीज हुई गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकजुट हुए कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया और उसके प्रदर्शन करने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए महात्मा गांधी के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।
बता दें गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का 11 जनवरी को टेलर लांच होने के बाद से ही प्रदेश में विरोध हो रहा है। इस फिल्म के डॉयरेक्टर का पुतला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह फिल्म सोची समझी साजिश के तहत बनाई है। फिल्म में महात्मा गांधी को लेकर मनगढ़ंत बातें बताई है। यह फिल्म देश को बांटने का काम करेगी।