{"_id":"66f6109ed3975f45d200bdc3","slug":"bhopal-news-for-tourism-peace-iihm-will-connect-colleges-will-give-message-through-quiz-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News : पर्यटन शांति के लिए... आईआईएचएम जोड़ेगा कॉलेजों को, क्विज के जरिए देंगे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News : पर्यटन शांति के लिए... आईआईएचएम जोड़ेगा कॉलेजों को, क्विज के जरिए देंगे संदेश
Fri, 27 Sep 2024 07:25 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:25 AM IST
सार
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, भोपाल 27 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसका विषय "पर्यटन और शांति" रखा गया है।
विज्ञापन
भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पर्यटन को व्यवस्थित, सुरक्षित और शांति के साथ आनंदमय बनाने की दिशा में प्रयास तेज हैं। जानकर, समझकर और अपनी जिम्मेदारी मानकर इसके लिए लोगों की सकारात्मक सहभागिता क्या हो, इसको लेकर भी मंथन जारी है।
राजधानी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ने इसी धारणा को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को एक बहुआयामी आयोजन की रूपरेखा बनाई है।
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IIHM) के प्राचार्य डॉ रोहित सरीन ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, भोपाल 27 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसका विषय "पर्यटन और शांति" रखा गया है। इस अवसर पर "QUIZZARD 3.0" नामक एक अंतर-महाविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. रोहित सरीन ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इसे दुनियाभर में मनाया जाता है, ताकि पर्यटन की उस क्षमता को उजागर किया जा सके, जो जीवन, समुदायों और राष्ट्रों को बदलने की शक्ति रखता है। डॉ सरीन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एके भट्टाचार्य, (IFS), एमडी बम्बू एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट फाउंडेशन होंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक सुश्री माही भजनी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)