फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Five street dogs poisoned to death after being fed toxic food.

Bhopal News: जहरीला खाना खिलाकर पांच स्ट्रीट डॉग्स को उतारा मौत के घाट, मासूम पिल्ले को भी नहीं बख्शा

Fri, 30 Jan 2026 09:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 30 Jan 2026 09:39 AM IST
सार

भोपाल के शाहपुरा इलाके में लक्ष्मी कैंपस क्षेत्र में पांच स्ट्रीट डॉग्स, एक पिल्ले सहित, को जहरीला भोजन खिलाकर मार दिया गया। चार दिन बाद मामला सामने आया। स्थानीय शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है लगातार।

विज्ञापन
Bhopal News: Five street dogs poisoned to death after being fed toxic food.
पशुओं के निवाले में मिलाया जहर। - फोटो : freepik AI

विस्तार

राजधानी भोपाल के पॉश इलाके शाहपुरा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लक्ष्मी कैंपस क्षेत्र में रहने वाले पांच स्ट्रीट डॉग्स (एक पिल्ले सहित) को जहरीला भोजन खिलाकर मार डाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने इस वारदात के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 25 जनवरी के बाद जब कॉलोनी में कुत्ते दिखाई नहीं दिए, तो कुछ रहवासियों ने उनकी तलाश शुरू की। पास के एक सुनसान मैदान में झाड़ियों के पीछे पहले दो कुत्ते मृत अवस्था में मिले। कुछ दूरी पर जाने पर दो और कुत्ते तथा एक पिल्ला भी मिला। सभी कुत्ते बेहोशी की हालत में थे। स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों की मदद से कुत्तों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि कुत्तों को जहरीला पदार्थ खिलाया गया था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आचार्य बालकृष्ण और 'वंदे भारत' फेम सुधांशु मणि आएंगे, रोटरी के "इंद्रधनुष" में दिग्गजों का जमावड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन बाद सामने आया मामला
थाना प्रभारी ने बताया कि स्ट्रीट डॉग्स की मौत 25 जनवरी को ही हो चुकी थी, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा 28 जनवरी की रात थाने में शिकायत की गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पशु प्रेमी बिंदू रमाकांत ने बताया कि कॉलोनी के रहवासी स्ट्रीट डॉग्स की नियमित देखभाल करते थे। जब अचानक सभी कुत्ते गायब मिले तो तलाश शुरू की गई। सुनसान मैदान में पांचों कुत्ते बेहोशी की हालत में पड़े मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इलाज के दौरान दो कुत्तों की मौत
पांच में से दो कुत्तों की मौत निजी पशु चिकित्सक के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, जबकि तीन कुत्तों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार जहरीले पदार्थ के असर से कुत्तों के अंग धीरे-धीरे फेल होते गए और शरीर ने काम करना बंद कर दिया। सभी की मौत का कारण जहरीला पदार्थ सेवन बताया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed