फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Five friends returning from a wedding died in a car accident

Bhopal News: बैरसिया में दो कारों की भीषण भिड़ंत, शादी से लौट रहे चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Sun, 30 Nov 2025 01:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Nov 2025 01:47 PM IST
सार

सभी युवक अर्टिगा कार से भोपाल में शादी समारोह में शामिल होकर श्योपुर लौट रहे थे। पिपलिया हसनाबाद गांव के पास तेज रफ्तार दूसरी कार से हुई टक्कर में अर्टिगा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Bhopal News: Five friends returning from a wedding died in a car accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया में शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात दो कारों की भीषण टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी चारों युवक श्योपुर के रहने वाले थे। चारों कार से भोपाल में एक शादी समारोह में शामिल होकर श्योपुर लौट रहे थे। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


बैरसिया पुलिस के अनुसार अर्टिगा कार से पांच लोग शादी समारोह में शामिल होकर श्योपुर लौट रहे थे। पिपलिया हसनाबाद गांव के पास अर्टिगा कार से सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टकरा गई। दोनों कारों में आमने-सामने की हुई भिड़ंत में अर्टिका कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सामने आया VIT कॉलेज का सच! PHE की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, SDM ने प्रबंधन को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी कार में सवार व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस उसकी जानकारी खंगाल रही है। हादसे में जान गवाने वालों की पहचान खालिद, अनीस, साजिद, नवेद के रूप में हुई है। एक्सीडेंट में रफाकत गौरी उर्फ किंग (बालापुरा) गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed