फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: First kidney transplant took place in Bhopal AIIMS, became the second government hospital after H

Bhopal News: भोपाल एम्स में हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट, हमीदिया के बाद दूसरा सरकारी अस्पताल बना

Thu, 01 Feb 2024 09:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 Feb 2024 09:47 AM IST
सार


भोपाल एम्स में पहला किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। इसके साथ ही हमीदिया के बाद शहर में एम्स किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला दूसरा सरकारी अस्पताल बन गया।

विज्ञापन
Bhopal News: First kidney transplant took place in Bhopal AIIMS, became the second government hospital after H
भोपाल एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल एम्स में 22 जनवरी को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। रीवा के 32 वर्षीय मरीज को किडनी प्रत्यारोपित की गई। मरीज को उसके 59 वर्षीय पिता ने अपनी किडनी दी। पीड़ित मरीज तीन साल से किडनी खराब होने की वजह से परेशानी का सामना कर रहा था। एम्स प्रबंधन की तरफ से जानकारी दी गई कि रिसिवर और डोनर दोनों स्वस्थ है। एम्स के डायरेक्टर अजय प्रताप ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट करने से पहले मरीज की स्थिति बहुत क्रिटिकल थी। ट्रांसप्लांट के बाद मरीज डॉक्टरों ने 10 दिन तक निगरानी की और एंटी रिजेक्शन दवा भी दी गई। जिससे शरीर किडनी को अस्वीकार न करें। बेहतर रिकवरी को देखते हुए मरीज को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भोपाल का हमीदिया अस्पताल के बाद एम्स किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला दूसरा सरकारी अस्पताल बन गया है। डायरेक्टर ने कहा कि किडनी की बीमारी से जूझ रहे कुछ बच्चों को चिन्हित किया है। अब उनका ऑपरेशन हमारा मिशन है। यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत किया गया है। इससे मरीज पर कोई आर्थिक बोझ में नहीं आया है। 
विज्ञापन


इन डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन 
एम्स के डॉ. महेंद्र अटलानी के मार्गदर्शन में डॉ. डी कौशल, डॉ. एम कुमार, डॉ. के मेहरा, डॉ. एस तेपाल, डॉ. एस. जैन और डॉ. सौरभ की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed