फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Fire Breaks Out at Catering Warehouse; Major Disaster Averted After 22 Gas Cylinders Are Removed—

Bhopal News: कैटरिंग गोदाम में लगी आग, 22 गैस सिलेंडर बाहर निकालकर बड़ा हादसा टला, पास में ही था पेट्रोल पंप

Fri, 08 May 2026 08:44 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 08 May 2026 08:44 PM IST
सार

भोपाल के करोंद इलाके में शुक्रवार शाम एक कैटरिंग गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम में रखे 22 कमर्शियल गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गोदाम के पास ही पेट्रोल पंप भी था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Bhopal News: Fire Breaks Out at Catering Warehouse; Major Disaster Averted After 22 Gas Cylinders Are Removed—
आग लगने पर निकाले गाए गैस सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी के करोंद इलाके में शुक्रवार शाम एक कैटरिंग गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई, क्योंकि गोदाम के अंदर 22 कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हुए थे। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना शाम करीब 5 बजे निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित करोंद इलाके में हुई। हैप्पी इंडेन गोदाम के पास बने कैटरिंग गोदाम में लकड़ी, गद्दे और अन्य सामान रखा था। अचानक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अंदर जाकर आग बुझाने और सामान बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन


सिलेंडर तक पहुंचती आग तो हो सकता था बड़ा धमाका
गोदाम में खाली और भरे हुए कुल 22 गैस सिलेंडर रखे थे। नगर निगम में पदस्थ फायर फाइटर पंकज यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक कर सिलेंडरों को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर आग सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। स्थिति इसलिए भी ज्यादा गंभीर थी क्योंकि जिस गोदाम में आग लगी, उससे करीब 100 मीटर दूरी पर पेट्रोल पंप भी मौजूद है। लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटते तो आग आसपास के इलाके तक फैल सकती थी।
विज्ञापन


दमकल ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर और छोटा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में गोदाम में रखे गद्दे और कुछ अन्य सामान जलकर खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-शिक्षक नेता का वेतन रोकने पर बवाल,मोर्चा बोला-आंदोलन का नेतृत्व करने वालों को बनाया जा रहा निशाना


सर्किट बताई जा रही वजह
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। गोदाम में रखे रूई वाले गद्दों ने तेजी से आग पकड़ ली थी, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed