{"_id":"643562873fdcb9b729097e1c","slug":"bhopal-news-fir-lodged-against-ankit-jain-director-of-poddar-school-pressure-created-to-buy-school-material-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: पोद्दार स्कूल के संचालक अंकित जैन के खिलाफ FIR दर्ज, विशेष दुकान से स्कूल सामग्री लेने बनया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: पोद्दार स्कूल के संचालक अंकित जैन के खिलाफ FIR दर्ज, विशेष दुकान से स्कूल सामग्री लेने बनया दबाव
Tue, 11 Apr 2023 07:07 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 11 Apr 2023 07:07 PM IST
सार
भोपाल में निजी स्कूल द्वारा विशेष दुकान से सामग्री खरीदने दबाव बनाने के मामले में पहली कार्रवाई हुई है। पोद्दार स्कूल के संचालक के खिलाफ शासन के निर्देशों के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में निजी स्कूलों पर विशेष दुकान से ही शैक्षणिक सामग्री खरीदने का दबाव बनाने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को पोद्दार स्कूल के संचालक अंकित जैन के खिलाफ शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई।
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को पोद्दार स्कूल अयोध्या बायपास रोड भोपाल के संचालक अंकित जैन के विरुद्ध धारा 144 के आदेश के उल्लघंन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कलेक्टर ने सोमवार को सभी एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल को निर्देश दिए थे कि कोई भी स्कूल प्रबंधन और शिक्षा संस्थान विधार्थियो को किसी विशेष दुकान से स्कूल सामग्री को खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा। इसके उल्लंघन में पोद्दार स्कूल के संचालक अंकित जैन के विरुद्ध धारा 144 के आदेश के उल्लघंन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पोद्दार इंटरनेशनल ग्रुप का मुख्यालय मुंबई में स्थित है एवं पूरे देश में इनके द्वारा 140 से अधिक संस्थान संचालित किए जा रहे हैं।
वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से जनता से अपील की है कि वे भोपाल जिले में संचालित स्कूलों से संबंधित शिकायत के लिए लैंडलाइन नम्बर 0755-2992405/07 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।