फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Expansion of e-bus service in Bhopal; frequency to increase with 10 new buses—find out which rout

Bhopal News: भोपाल में ई-बस सेवा का विस्तार, 10 नई बसों से बढ़ेगी फ्रीक्वेंसी, जानें किन रूट पर दौड़ेंगी

Sun, 23 Aug 2026 07:49 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 23 Aug 2026 07:49 AM IST
सार

भोपाल में पीएम ई-बस सेवा का विस्तार करते हुए तीन प्रमुख रूट पर 10 नई बसें शुरू की गई हैं। नई बसों के संचालन से पीक आवर्स में यात्रियों को हर 10 से 15 मिनट में बस मिलने की सुविधा होगी और मेट्रो-रेलवे से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
 

विज्ञापन
Bhopal News: Expansion of e-bus service in Bhopal; frequency to increase with 10 new buses—find out which rout
ई-बसें - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने पीएम ई-बस सेवा का विस्तार किया है। सोमवार से शहर के तीन प्रमुख रूट पर 10 अतिरिक्त ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है। नई बसों के शामिल होने के बाद शहर में पीएम ई-बस सेवा के तहत चलने वाली बसों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अतिरिक्त बसों का संचालन B-35, B-36 और B-37 रूट पर किया जाएगा। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को पहले की तुलना में कम समय में बस उपलब्ध होगी। खासतौर पर पीक आवर्स में बसों के बीच का अंतराल घटकर करीब 10 से 15 मिनट रह जाएगा। इससे यात्रियों को बस स्टॉप पर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बीसीएलएल के अधिकारियों के अनुसार ई-बस सेवा का विस्तार शहर में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रदूषण-मुक्त और किफायती आवागमन के लिए ई-बस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष और जहांगीराबाद टीआई के बीच तीखी नोंकझोंक, हिंदू लड़की के अपहरण का केस
विज्ञापन


भीड़ कम होने से सफर होगा आरामदायक
अभी बसों के बीच करीब 15 से 20 मिनट का अंतराल रहता था। अतिरिक्त बसें चलने के बाद यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। इससे बसों में भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है। यात्रियों को वातानुकूलित बसों में अधिक सुविधाजनक तरीके से सफर करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में बाइक टैक्सी पर नहीं लगेगा ब्रेक, प्राइवेट नंबर वाली बाइक पर होगी कार्रवाई

मेट्रो और रेलवे स्टेशन से बेहतर जुड़ाव
नई सेवा का एक बड़ा फायदा शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों से कनेक्टिविटी को मिलेगा। B-37 रूट बोर्ड ऑफिस चौराहा मेट्रो स्टेशन और ISBT को जोड़ता है, जबकि B-36 रूट भोपाल रेलवे स्टेशन को बैरागढ़ चिचली और कोलार रोड क्षेत्र से जोड़ेगा। इससे मेट्रो, रेलवे और बस सेवा के बीच लास्ट-माइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: उद्योग की जमीन पर शोरूम-गोदाम और दूसरे कारोबार,891 इकाइयों पर कार्रवाई,387 की लीज रद्द, 61 भूखंड वापस

इन रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
B-35: चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ से आकृति इकोसिटी, सलैया।
B-36: कोच फैक्ट्री रेलवे स्टेशन से बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड।
B-37: बैरागढ़ ई-बस डिपो से आईएसबीटी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed