{"_id":"6a89aff62bef84680100fef5","slug":"mp-news-heated-exchange-between-hindu-utsav-samiti-president-and-jahangirabad-ti-over-a-case-involving-the-ab-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष और जहांगीराबाद टीआई के बीच तीखी नोंकझोंक, हिंदू लड़की के अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष और जहांगीराबाद टीआई के बीच तीखी नोंकझोंक, हिंदू लड़की के अपहरण का केस
Sat, 22 Aug 2026 07:49 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:49 PM IST
सार
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में शुक्रवार को हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और थाना प्रभारी राजन सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। नाबालिग लड़की को कथित तौर पर ले जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया था।
विज्ञापन
टीआई जहांगीराबाद और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष के बीच तीखी बहस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग हिंदू लड़की को राजगढ़ के कुरावर क्षेत्र से एक मुस्लिम युवक द्वारा कथित तौर पर अपने साथ ले जाने के मामले में शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारी पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। तिवारी ने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर थाना प्रभारी नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान तिवारी ने थाना प्रभारी से यह भी पूछ दिया कि अगर वे किसी के दबाव में नहीं हैं तो क्या आरोपी पक्ष से रिश्वत ली गई है। इस पर थाना प्रभारी राजन सिंह भी आक्रोशित हो गए। दोनों के बीच करीब दो मिनट तक तीखी नोकझोंक होती रही। मौके पर मौजूद एसीपी उमेश तिवारी ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने और कानून के मुताबिक व्यवहार नहीं करने के आरोप लगाए।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में बाइक टैक्सी पर नहीं लगेगा ब्रेक, प्राइवेट नंबर वाली बाइक पर होगी कार्रवाई
नाबालिग को ले जाने का आरोप
चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि कुरावर क्षेत्र से एक नाबालिग हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक कथित तौर पर अपने साथ ले गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने रात से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कार्यकर्ता जहांगीराबाद थाने के बाहर बैठ गए और नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को भोपाल पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर कुरावर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: घर में सांप घुसा तो घबराने की जरूरत नहीं! बस मोबाइल पर एक टच और पहुंचेगा ट्रेंड स्नेक रेस्क्यूअर