फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Employees upset with the corporation's new face attendance system, difficult to record attendance

Bhopal News: निगम की नई फेस अटेंडेंस प्रणाली से कर्मचारी परेशान, मैपिंग न होने से उपस्थिति दर्ज करना मुश्किल

Sat, 11 Oct 2025 11:59 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 11 Oct 2025 11:59 AM IST
सार

भोपाल नगर निगम के ज्यादातर वार्ड कार्यालयों और शाखाओं की मैपिंग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। जिस कारण ऑनलाइन फेस अटेंडेंस प्रणाली ठीक से काम नहीं कर रही है और कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Employees upset with the corporation's new face attendance system, difficult to record attendance
फेस अटेंडेंश मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम (बीएमसी) में हाल ही में शुरू की गई ऑनलाइन फेस अटेंडेंस प्रणाली कई कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गई है। नई व्यवस्था के चलते हजारों कर्मचारी अपनी ड्यूटी की उपस्थिति दर्ज नहीं करा पा रहे हैं, क्योंकि निगम के ज्यादातर वार्ड कार्यालयों और शाखाओं की मैपिंग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। निगम के 18,000 से ज्यादा कर्मचारियों में से सिर्फ लगभग 3,000 कर्मचारी ही पिछले तीन दिनों में अटेंडेंस दर्ज कर सके हैं। शेष कर्मचारी जीपीएस मैपिंग न होने की वजह से मोबाइल ऐप से उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। अब उन्हें अपने कार्यालय से कई किलोमीटर दूर ज़ोन कार्यालय जाकर उपस्थिति दर्ज करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


फेस ऐप सिर्फ 30 मीटर के दायरे में करता है काम
नई व्यवस्था में मोबाइल ऐप और फेस आरडी तकनीक का उपयोग हो रहा है, जो केवल मैप किए गए कार्यालयों के 30 मीटर के दायरे में ही काम करता है। चूंकि अधिकतर कार्यालयों का जीपीएस मैपिंग अभी तक नहीं हुआ, इसलिए ऐप कार्य नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


निगम लगाएगा 150 फेस अटेंडेंस मशीनें
कर्मचारियों की दिक्कतों को देखते हुए नगर निगम जल्द ही 150 नई फेस अटेंडेंस मशीनें लगाने जा रहा है। ये मशीनें मुख्यालय, जोन और वार्ड कार्यालयों में लगाई जाएंगी ताकि जिन कर्मचारियों के मोबाइल में ऐप काम नहीं करता, वे आसानी से उपस्थिति दर्ज कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दिवाली से पहले भोपाल में 900 से ज्यादा पटाखा दुकानों को मिली मंजूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम



रोजाना आ रहीं 500 से ज्यादा शिकायतें
तकनीकी विभाग को रोजाना करीब 500 फोन कॉल आ रहे हैं जिनमें कर्मचारी मदद मांगते हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि मैपिंग का काम तेजी से किया जा रहा है, और कुछ ही हफ्तों में पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से काम करने लगेगी।

यह भी पढ़ें-भोपाल में सनातन कलाकारों से मेहंदी लगवाने की अपील, मेहंदी जिहाद का खतरा,बाजार पहुंचा हिंदू संगठन

अधिकारी बोले- जल्द होगा समाधान
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त वरुण अवस्थी ने बताया कि अधिकांश कर्मचारी नई प्रणाली में रजिस्टर हो चुके हैं और 90% से अधिक कर्मचारी एंड्रॉइड मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों की मैपिंग जल्द पूरी कर ली जाएगी और फेस अटेंडेंस से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed