फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: ED action seizes property worth Rs 4.68 crore of late DIG of Bhopal jail

Bhopal News: भोपाल जेल के दिवंगत डीआईजी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 4.68 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 04 Jan 2025 04:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 Jan 2025 04:45 PM IST
सार

ईडी की कार्रवाई में कुर्क की गई संपत्तियों में 20 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के सागर, कटनी, सीहोर, भोपाल और इंदौर जिलों में स्थित हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: ED action seizes property worth Rs 4.68 crore of late DIG of Bhopal jail
ईडी की रेड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश के भोपाल जेल के दिवंगत उप महानिरीक्षक (डीआईजी) उमेश कुमार गांधी और उनके परिवार के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।

विज्ञापन


ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत एक अंतरिम आदेश जारी कर गांधी, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर संपत्तियां कुर्क की हैं। कुर्क की गई संपत्तियों की कुल कीमत 4.68 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


कुर्क की गई संपत्तियां
ईडी के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियों में 20 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के सागर, कटनी, सीहोर, भोपाल और इंदौर जिलों में स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, चल संपत्तियां जैसे बैंक जमा, आभूषण, बीमा पॉलिसी, म्यूचुअल फंड और 'किसान विकास पत्र' भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति का मामला
धनशोधन का यह मामला मध्य प्रदेश लोकायुक्त की ओर से दर्ज किया गया। ये आरोप उमेश कुमार गांधी, उनकी पत्नी अर्चना गांधी और सीहोर जिला जेल के पूर्व गार्ड अजय कुमार गांधी पर लगाए गए थे। इन पर 5.13 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed