फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Due to the increasing heat in Bhopal, the time of schools changed, now it will start from 7 am

Bhopal News: भोपाल में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 बजे से लगेंगे

Fri, 21 Apr 2023 08:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 21 Apr 2023 08:41 PM IST
सार

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर में स्कूलों में पढ़ाई होने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Bhopal News: Due to the increasing heat in Bhopal, the time of schools changed, now it will start from 7 am
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी भोपाल में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला गया है। इस संबंध में भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी किए है। आदेश के अनुसार अब शहर में स्कूल का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। हालांकि इस दौरान मूल्यांकन का कार्य लगातार जारी रहेगा। ताकि परीक्षा परिणाम समय पर जारी किया जा सके।  
विज्ञापन


भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर में स्कूलों में पढ़ाई होने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ सकता है। इसलिए भोपाल जिले में स्कूल का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे के मध्य रखा जाना तय किया गया है। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय अनुसार ही रहेगा। यह आदेश सभी निजी, अनुदान प्राप्त, सरकारी स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन


बता दें अप्रैल माह में लगातार गर्मी बढ़ रही है। जिसके चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल में दिन का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed