फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Driver injured while shifting basketball pole, dies during treatment

Bhopal News: बास्केट बॉल का पोल शिफ्ट करते समय चोटिल हुए ड्रायवर की इलाज के दौरान मौत

Thu, 16 May 2024 10:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 May 2024 10:53 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मनीष गायकवाड़ (37) अन्ना नगर गोविंदपुरा में रहता था और सागर पब्लिक स्कूल की बस चलाता था। बताया जाता है कि कान के पास पोल टकराने के कारण इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी, जिसके कारण मनीष की मौत हुई। 

विज्ञापन
Bhopal News: Driver injured while shifting basketball pole, dies during treatment
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल बागसेवनिया स्थित सागर पब्लिक स्कूल में बाक्केट बॉल का पोल शिफ्ट करते समय चोटिल हुए ड्रायवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मनीष गायकवाड़ (37) अन्ना नगर गोविंदपुरा में रहता था और सागर पब्लिक स्कूल की बस चलाता था। गुरुवार सुबह वह स्कूल पहुंचा तो उसे बास्केट बॉल का पोल शिफ्ट कराने में मदद करने का बोला गया।
विज्ञापन


मनीष स्कूल के ड्रायवर, सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर पोल शिफ्ट करने लगा। इसी बीच पोल उठाकर ले जाते समय मनीष के सिर में कान के पास चोट लग गई। चोट लगते ही मनीष बेहोश होकर गिर पड़ा। साथियों ने उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर के समय उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि कान के पास पोल टकराने के कारण इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी, जिसके कारण मनीष की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed