फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Deputy CM Rajendra Shukla reached his PRO's house spent time with children

Bhopal News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पहुंचे अपने पीआरओ के घर, बच्चों के साथ बिताया वक्त

Sun, 12 May 2024 12:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 May 2024 12:06 PM IST
सार

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को अचानक अपने जनसंपर्क अधिकारी ताहिर अली के घर पर दस्तक दे दी। इस मुलाकात की खास बात यह रही कि इस दौरान न तो दफ्तरी कामों पर कोई चर्चा की गई और न ही सियासी मुद्दों पर कोई बहस छेड़ी गई।

विज्ञापन
Bhopal News: Deputy CM Rajendra Shukla reached his PRO's house spent time with children
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल अपने पीआरओ के घर पहुंचे। - फोटो : Bhopal News: Deputy CM Rajendra Shukla reached his PRO's house spent time with children

विस्तार

कद, पद, शान ओ शौकत के साथ व्यस्तता भी पीछे लगी चली ही आती है। अपनों के लिए वक्त की कमी के हालात में किसी मातहत के लिए समय निकाला जाए, तो यह निश्चित तौर पर हौंसला बढ़ाने, रिश्ते मजबूत करने और काम की ईमानदारी और समर्पण की ऊर्जा बढ़ाने वाला होता है। चुनावी भागमभाग के बीच डिप्टी सीएम ने कुछ ऐसे ही पल निकाल लिए। वे अपने जनसंपर्क अधिकारी ताहिर अली के घर पहुंचे, देर तक वहां रुके भी और परिवार के बच्चों का साथ वक्त भी बिताया। इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण मुलाकात की खास बात ये भी थी कि इस दौरान न तो दफतरी कामों पर कोई चर्चा की गई और न ही सियासी मुद्दों पर कोई बहस ही छेड़ी गई।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को अचानक अपने जनसंपर्क अधिकारी ताहिर अली के घर पर दस्तक दे दी। अपने किसी व्यस्त कार्यक्रम से वापसी के बीच वे जब इस मुलाकात के लिए पहुंचे तो ताहिर के साथ उनकी नन्हीं पोती अमानह और मासूम से पोते सैयद आनिस ने भी अपने घर आए इस खास मेहमान का इस्तकबाल किया। नन्हें मुन्ने बच्चों को दुलारते हुए जब डिप्टी सीएम शुक्ल घर में दाखिल हुए तो यहां उनका स्वागत ताहिर अली के बेटे सैयद आसिम अली ने किया। हल्की फुल्की बातचीत और मुलाकात का दौर काफी देर चला। इस बीच चाय की चुस्कियां और अल्पाहार का सिलसिला भी चला।
विज्ञापन


शुक्ल और ताहिर की लंबी पारी
वर्तमान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पहली बार 2003 में पुष्पराज सिंह को हराकर विधानसभा के लिए चुने गए। साल 2008 और 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में फिर से अपनी जीत बरकरार रखी। एक विधायक के रूप में अपने कार्यकाल में, उन्होंने वानिकी, जैव विविधता/जैव प्रौद्योगिकी, खनिज संसाधन और कानूनी मामलों सहित विभिन्न मंत्रालयों के तहत कार्य किया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार में साल 2023 में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी पदभार संभाला। सैयद ताहिर अली जनसंपर्क विभाग में सेवारत रहे हैं। विभिन्न पदों पर रहते हुए वे कुछ साल पहले सेवा निवृत्त हुए हैं। सेवाकाल के दौरान और उसके बाद भी ताहिर, राजेंद्र शुक्ल के साथ काम करते रहे हैं। सेवा निवृत्ति के बाद उस दौर में जब शुक्ल के पास कोई मंत्रालय नहीं था, तब भी ताहिर अपनी विशेष सेवाओं के साथ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed