{"_id":"68d136d5e81fc16d3e01169d","slug":"bhopal-news-demand-for-gst-refund-from-the-central-government-jitu-patwari-said-gst-refund-should-be-given-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: केंद्र सरकार से जीएसटी रिफंड की मांग, जीतू पटवारी बोले-आयकर रिफंड की तरह मिले जीएसटी रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: केंद्र सरकार से जीएसटी रिफंड की मांग, जीतू पटवारी बोले-आयकर रिफंड की तरह मिले जीएसटी रिफंड
Mon, 22 Sep 2025 05:21 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:21 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार से जीएसटी रिफंड की मांग की है। उनका कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने 28% की दर से जीएसटी का भुगतान किया है, उन्हें अतिरिक्त राशि वापस मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार से जीएसटी रिफंड की मांग की है। उनका कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने 28% की दर से जीएसटी का भुगतान किया है, उन्हें अतिरिक्त राशि वापस मिलनी चाहिए। पटवारी ने कहा कि सरकार को आयकर रिफंड की तरह जीएसटी रिफंड की नीति लागू करनी चाहिए। पटवारी ने कहा कि जीएसटी की वजह से गरीबों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है, और सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
सरकार ने जीएसटी से 55 लाख करोड़ रुपए जुटाए
जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' बनाकर आम जनता की जेब पर डाका डाला है। पिछले वर्षों में जीएसटी के माध्यम से सरकार ने लगभग 55 लाख करोड़ रुपए एकत्र किए, जिसका बोझ गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ा, जबकि बड़े उद्योगपतियों जैसे अडानी और अंबानी को इसका लाभ मिला।
यह भी पढ़ें-भोपाल में सजे माता के दरबार, धूमधाम से हो रहा माता स्वागत, रात भर निकले जुलूस, जाने कहां क्या है खास
विज्ञापन
जीएसटी को एक स्लैब में लाया जाए
पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी शुरू से कहते रहे हैं कि जीएसटी को एक स्लैब में लाया जाए ताकि यह आम जनता की पहुंच में हो और उनकी जेब पर बोझ न पड़े, लेकिन मोदी सरकार ने न केवल जीएसटी को जटिल बनाए रखा, बल्कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच जनता की क्रय शक्ति को भी कमजोर किया। पटवारी ने कहा कि केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार पिछले वर्षों में 18% के बजाय 28% की दर से लिए गए अतिरिक्त जीएसटी का रिफंड सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि यह जनता का अधिकार है, और सरकार को इसके लिए नीति बनानी चाहिए।
यह भी पढ़ें-गरबा पंडालों में लगे पोस्टर,जिहादियों को आना मना,धीरेन्द्र शास्त्री बोले-प्रवेश द्वार पर रखें गौमूत्र
देश से माफी मांगें प्रधानमंत्री
जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वह जीएसटी के माध्यम से पिछले कई वर्षों से गरीबों पर डाले गए आर्थिक बोझ के लिए देश से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि मोदी जी को अब राहुल गांधी जी के विजन की सच्चाई समझ आ गई है, लेकिन उनकी नीतियों ने एक बड़े वर्ग को गरीबी में धकेल दिया है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।