फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Cyber Fraudsters Withdraw Lakhs from Teacher’s Account, Dupe Youth of 1.45 Lakh in Crypto Scam

Bhopal News: साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से लाखों निकाले, क्रिप्टो करेंसी का लालच देकर उड़ाए डेढ़ लाख

Sat, 28 Feb 2026 08:44 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 08:44 AM IST
सार

भोपाल में ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में साइबर जालसाजों ने एक शिक्षक का मोबाइल हैक कर लाखों रुपये निकाल लिए, वहीं एक युवक को क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का लालच देकर डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।

विज्ञापन
Bhopal News: Cyber Fraudsters Withdraw Lakhs from Teacher’s Account, Dupe Youth of 1.45 Lakh in Crypto Scam
साइबर फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हबीबगंज थाना पुलिस ने एक शिक्षक की शिकायत पर अज्ञात साइबर जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि जहांगीराबाद थाना में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविशंकर नगर बोर्ड कॉलोनी निवासी गिरीश कुमार सहायक शिक्षक हैं। उनका बैंक खाता शिवाजी नगर स्थित SBI में है। हाल ही में उनके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया, जिसके बाद वे बैंक पहुंचे। जांच में पता चला कि एटीएम के माध्यम से उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Narsinghpur: आचार्यों के सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं, नरसिंहपुर में बोले शंकराचार्य सदानंद सरस्वती
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उनके खाते से पहले ही 2 लाख 90 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी। आशंका है कि साइबर जालसाजों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया था, जिसके कारण बैंक ट्रांजैक्शन के मैसेज समय पर प्राप्त नहीं हो रहे थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्रिप्टो करेंसी के नाम पर युवक से ठगी
वहीं जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में प्रखर प्रजापति (23) के साथ क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ठगी की गई। एक मित्र के माध्यम से उसकी पहचान सौरभ नामक युवक से हुई थी। सौरभ ने उसे क्रिप्टो करेंसी कॉइन खरीदने पर भारी मुनाफे का लालच दिया।

झांसे में आकर प्रखर ने आरोपी के बताए खाते में 1 लाख 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन उसे कोई क्रिप्टो करेंसी नहीं मिली। पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपना नाम भी गलत बताया था। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की थी। डायरी आने के बाद जहांगीराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed