फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Controversy erupts over a sign board in Jagdishpur that reads "Islam Nagar"; allegations of tampe

Bhopal News: जगदीशपुर में इस्लाम नगर लिखे बोर्ड पर बवाल,नाम से छेड़छाड़ का आरोप,हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Dec 2025 07:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 09 Dec 2025 07:57 PM IST
सार

भोपाल के पास स्थित जगदीशपुर में सड़क बोर्डों पर ‘इस्लाम नगर’ लिखे जाने और किलोमीटर स्टोन क्षतिग्रस्त मिलने से विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने नाम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रशासन ने जांच और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Bhopal News: Controversy erupts over a sign board in Jagdishpur that reads "Islam Nagar"; allegations of tampe
हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक गांव जगदीशपुर में मंगलवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब सड़क संकेतकों पर जगदीशपुर की जगह इस्लाम नगर लिखा पाया गया। इसके साथ ही एक किलोमीटर स्टोन के उखड़े होने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव के मूल और आधिकारिक नाम से छेड़छाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति को संवेदनशील होने से संभाला।
विज्ञापन



देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं
गौरतलब है कि यह गांव ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां 17वीं शताब्दी का किला और चमन महल जैसे दर्शनीय स्थल हैं, जिन्हें देखने देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। पहले इस गांव का नाम इस्लामनगर था, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद 1 फरवरी 2023 से इसका नाम आधिकारिक रूप से जगदीशपुर कर दिया गया था। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना राजपत्र में भी प्रकाशित की थी। नाम परिवर्तन के बाद गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला था। लोगों ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की थी। हालांकि इसके बावजूद कई महीनों तक कुछ स्थानों पर पुराने नाम वाले बोर्ड लगे रहे, जिन्हें पहले विरोध के बाद बदला गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल,10.5% मतदाता नो मेपिंग में, 50 दिन में नहीं मिले रिकॉर्ड तो नाम कटेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


जनभावनाओं से सीधा खिलवाड़
मंगलवार को लांबाखेड़ा-जगदीशपुर मार्ग पर फिर से कुछ संकेतक बोर्डों पर इस्लाम नगर लिखा मिलने और मस्जिद के पास स्थित किलोमीटर पत्थर के क्षतिग्रस्त पाए जाने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह केवल बोर्ड बदलने का मामला नहीं, बल्कि जनभावनाओं से सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने मौके पर जगदीशपुर पर्यटन स्थल’ का नया फ्लेक्स भी लगाया। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-ड्रग तस्करी पर सियासी घमासान, मंत्री भाई की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सड़कों पर, कार्यकर्ता गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

- सभी संकेतक बोर्डों पर तत्काल ‘जगदीशपुर’ नाम बहाल किया जाए।
- उखड़े और क्षतिग्रस्त किलोमीटर स्टोन की मरम्मत की जाए।
- पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed