फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Constable deployed for CM's security attacked with sword, case registered against unknown attacke

Bhopal News: सीएम की सुरक्षा में तैनात आरक्षक पर तलवार से हमला,अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज

Sun, 02 Jun 2024 10:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Jun 2024 10:50 PM IST
सार

आरक्षक संजय को घर से करीब सौ मीटर दूर खड़े युवकों ने रोका और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से उनके बाएं पैर पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में साधारण धाराओं के तहत केस दर्जं किया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Constable deployed for CM's security attacked with sword, case registered against unknown attacke
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुरक्षा (सीएम सिक्योरिटी) में तैनात एक आरक्षक वाहन चालक पर अज्ञात बदमाशों ने तलवार से हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब वह बच्चों के लिए आइसक्रीम खरीदकर घर लौट रहे थे। घर से करीब सौ मीटर दूर खड़े युवकों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से बाएं पैर पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में साधारण धाराओं के तहत केस दर्जं किया है। घटना के बाद आरक्षक को सीएम सिक्योरिटी से हटाकर डीआरपी लाइन भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार संजय मालवीय (31) पुलिस विभाग में आरक्षक हैं और शासकीय आवास कोटरा सुल्तानाबाद में रहते हैं। संजय मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में वाहन चालक थे। बीती 30 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह बच्चों के लिए आइसक्रीम खरीदकर घर लौट रहे थे। घर से करीब सौ मीटर पहले दो लड़कों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


गाली देने से मना करने पर मारी तलवार
आरक्षक संजय ने गाली देने से मना किया तो एक लड़के ने तलवार से बाएं पैर पर हमला कर दिया। वह बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए घर की तरफ भागे और परिजनों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें कोई रिस्पांस नहीं दिया तो उन्होंने सीएम सिक्योरिटी में तैनात अपने अन्य साथियों को जानकारी दी। उसके बाद साथी थाने पहुंचे तो पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। इधर मामला सीएम हाउस के अधिकारियों तक पहुंचा तो संजय को सिक्योरिटी से हटाकर डीआरपी लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन


देर रात तक लगा रहता है जमावड़ा
संजय का आरोप है कि इलाके में देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने कई बार पुलिस से इसकी शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोग अगर कोई विरोध करते हैं तो यह लड़के लोगों को डराते-धमकाते और मारपीट कर देते हैं। फिलहाल हमला करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed