फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Cold wreaks havoc in Bhopal, Collector declares holiday till January 10 in all schools up to clas

Bhopal News: शीतलहर के चलते भोपाल कलेक्टर ने 10 जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की

Thu, 05 Jan 2023 09:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Jan 2023 09:03 PM IST
सार

गुरुवार को दतिया और छत्तरपुर में शीत लहर का प्रभाव रहा। वहीं, धार, खंडवा, छिंदवाड़ा और दतिया में तीव्र कोल्ड डे एवं गुना, ग्वालियर, सागर, छत्तरपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया, रीवा, उज्जैन, रतलाम, इंदौर और भोपाल जिलों में कोल्ड डे रहा।

विज्ञापन
Bhopal News: Cold wreaks havoc in Bhopal, Collector declares holiday till January 10 in all schools up to clas
भोपाल में शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टी के आदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण जन जीवन प्रभावित है। इसको दिखते हुए भोपाल में स्कूलों का समय बढ़ाने के बाद अब आठवीं तक सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है।
विज्ञापन

 
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने तापमान में लगातार गिरावट एवं शीत लहर को देखते हुए सभी स्कूलों में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी यह आदेश भोपाल जिले में संचालित भी शासकीय/ अशासकीय/ अनुदान प्राप्त/ मान्यता प्राप्त/ सीबीएसई/ आईसीएसई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं सभी बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में लागू रहेंगे। स्कूल के शिक्षक/कर्मचारी समय पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

 
भोपाल में गुरुवार को न्यनूतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन में चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल में शीतल दिन रहने और मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर और उत्तराखड से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी इससे राहत मिलने की उम्मीद कम है। 7 जनवरी को ज्म्मू कश्मीर और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे बर्फबारी होने के बाद फिर ठंडी   हवाएं आने से प्रदेश में सर्दी बढ़ने की संभावना बताई जा रही हैं।


मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दतिया और छत्तरपुर में शीत लहर का प्रभाव रहा। वहीं, धार, खंडवा, छिंदवाड़ा और दतिया में तीव्र कोल्ड डे एवं गुना, ग्वालियर, सागर, छत्तरपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया, रीवा, उज्जैन, रतलाम, इंदौर और भोपाल जिलों में कोल्ड डे रहा। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान दतिया में 3.5 डिग्री सेल्सियस और नौगांव में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed