फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: City populated with literary gatherings, many events throughout the week...

Bhopal News: अदब की महफिलों से आबाद शहर, हफ्ते भर में कई आयोजन... अब एक और शाम सजेगी, जानें क्या है प्रोग्राम

Mon, 21 Oct 2024 11:42 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 11:42 AM IST
सार

23 अक्टूबर की शाम सजने वाली इस मुशायरा और कवि सम्मेलन का केंद्र बिंदु नए और युवा शायर एवं कवि रखे गए हैं।  श्रोताओं का काव्य मन तृप्त होने तक यहां गजलों और कविताओं की गंगोत्री बहती रहेगी। 

विज्ञापन
Bhopal News: City populated with literary gatherings, many events throughout the week...
भोपाल में होना है मुशायरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में लगातार अदबी महफिलें आबाद हैं। अलग-अलग आयोजन विभिन्न रंग यहां बिखर रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में यहां कई बड़े आयोजन और भी होने वाले हैं। इन कार्यक्रमों से जहां सीनियर शायर और साहित्यकार अदब की नई ऊंचाई को छूते दिखाई दे सकते हैं, वहीं कुछ नए चेहरों को नई राहें आसान होती भी नजर आ सकती है। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक संस्था ब-जोक राजधानी के दुष्यंत संग्रहालय में एक यादगार महफिल सजाने की तैयारी कर रही है। 23 अक्टूबर की शाम सजने वाली इस मुशायरा और कवि सम्मेलन का केंद्र बिंदु नए और युवा शायर एवं कवि रखे गए हैं। कार्यक्रम के संयोजक शशांक त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे अपनी रौनक बिखेरना शुरू करेगा। श्रोताओं का काव्य मन तृप्त होने तक यहां गजलों और कविताओं की गंगोत्री बहती रहेगी। त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय शायर डॉ. अंजुम बाराबंकवी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. रज़ा एस दुर्रानी भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। संस्था अध्यक्ष डॉ एके अनवर ने कहा कि अदब की यह महफिल नए आयाम स्थापित करने की कोशिश के साथ की जा रही। इस बात पर पूरा यकीन किया जा सकता है कि राजधानी से यह नई तहरीर जरूर लिखी जाएगी। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में कर्नल मनीष बहुगुणा, प्रदीप वैश्य, शिक्षा विश्वकर्मा, औरंगजेब आलम, मोहम्मद इंसाफ, शोएब अली खान, सैयद इनायत अब्बास, आदित्य जैन, शशांक त्यागी, लोकेश गुलयानी, कुलदीप कनौजिया, Lt Cdr दीपिका सिंह, इमरान खान, डॉ एके अनवर आदि अपने कलाम से महफिल रौशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी हुए हैं यह आयोजन
राजधानी में पिछले सप्ताह में अदबी मंचों पर बड़े शायर और साहित्यकार अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। इसमें बज़्म ए हसन द्वारा आयोजित किया गया शाद अवार्ड भी शामिल है। इस मौके पर एक अंतरराष्ट्रीय मुशायरा भी हुआ। जिसमें प्रो खालिद महमूद, हसन काजमी, असलम शेख, एजाज अंसारी, परवीन शग़फ, मन्नान फराज, इम्तियाज गोरखपुरी, अनवर कमाल, डॉ दीप शिखा, हमीद अली अख्तर जैस नामवर शायरों ने अपने कलाम पेश किए। इसी कड़ी में राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्य संस्था खुशबू एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी ने याद ए वाहिद प्रेमी का आयोजन किया। इस मौके पर मुशायरा, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह हुआ।  कार्यक्रम में पूर्व सांसद आलोक संजर, इकबाल मसूद, हामिद गौहर, डॉ मोहम्मद आजम, अलीम बज्मी में मेहमान ए खास थे। संस्था के सरपरस्त सैयद ताहा पाशा और अध्यक्ष साजिद प्रेमी ने बताया कि आयोजन का यह सिलसिला कई वर्षों से जारी है।


कुछ आयोजन कतार में 
जानकारी के मुताबिक अगले महीने की शुरुआत में राजधानी में कुछ बड़ी महफिलें और सजेंगी। इनमें याद ए अर्जुन सिंह के तहत एक ऑल इंडिया मुशायरा होगा। इसी तरह साहित्यिक संस्था तहजीब भी एक आयोजन करेगी। संस्था के डॉ अंजुम बाराबंकवी और डॉ महताब आलम ने बताया कि इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर का मुशायरा, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed