फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Chief Minister Mohan Yadav reached Delhi to invite President Draupadi Murmu for Vikramotsav

Bhopal News: दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, विक्रमोत्सव के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया न्योता

Sat, 22 Mar 2025 06:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Mar 2025 06:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें 30 मार्च से शुरू होने वाले विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी दिन से तीन महीने तक चलने वाला 'जल गंगा जल संवर्धन' अभियान भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal News: Chief Minister Mohan Yadav reached Delhi to invite President Draupadi Murmu for Vikramotsav
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की भेंट करते मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने दिल्ली पहुंचे। यहां सीएम यादव ने राष्ट्रपति को विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया और सुविधानुसार कार्यक्रम बनाकर सूचित करने का आश्वासन दिया। विक्रमोत्सव आगामी 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के दिन से प्रारंभ होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि गुड़ी पड़वा विक्रम संवत परिवर्तन का दिन है और वर्षों से इसका आयोजन मध्य प्रदेश में किया जाता है। सीएम ने उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्होंने आदिकाल में ही गणराज्य की स्थापना की और उनका शासनकाल न्याय, पराक्रम और सुशासन के लिए जाना जाता है। उनके मंत्रिमंडल को सिंहासन बत्तीसी के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बाघों की बढ़ती संख्या से लोगों को पसंद आ रहा माधव टाइगर रिजर्व, दस दिन में पहुंंचे 411 पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन


जल गंगा अभियान की होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इसी दिन से 'जल गंगा जल संवर्धन' अभियान पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा जो तीन महीने तक चलाया जाने वाला है। उन्होंने बताया कि इसी समय विक्रम विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया जाना है।

ये भी पढ़ें- दोस्त की गोली की शिकार हुई भावना की हो चुकी थी शादी,पति ने छोड़ दिया था

दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। सीएम ने सहकारिता मंत्री अमित शाह को भी मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। इस पर शाह ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आने का आश्वासन दिया है। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एमओयू के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सहकारिता के माध्यम से प्रदेश के छोटे और मझोले किसानों तक भी इस योजना की जानकारी पहुंचाने की बात कही, ताकि वे भी लाभान्वित हो सकें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शाह का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफल आयोजन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed