फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Celebrations at the BJP office in Bhopal over the Bihar election victory, leaders said – victory

Bhopal News: बिहार चुनाव में जीत पर भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न,नेताओं ने कहा-राष्ट्रवाद और विकासवाद की विजय

Fri, 14 Nov 2025 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 14 Nov 2025 06:43 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में उत्सव का माहौल छा गया। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। पार्टी नेताओं ने इस नतीजे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों और सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण बताया।

विज्ञापन
Bhopal News: Celebrations at the BJP office in Bhopal over the Bihar election victory, leaders said – victory
भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में उत्सव का माहौल रहा। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री प्रहलाद पटेल सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर जनता का प्रहार
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों का ही परिणाम है कि बिहार की जनता ने एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को नकार कर सुशासन को चुना है। खण्डेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को आरोपों की राजनीति छोड़कर अपनी लगातार मिल रही हार पर आत्मचिंतन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रवाद और विकासवाद की जीत
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने कांग्रेस और आरजेडी को सिरे से नकार दिया है। यह परिणाम स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को यह ऐतिहासिक जीत मिली है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक सफलता
हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि बिहार में भाजपा और एनडीए को मिली प्रचंड जीत यह साबित करती है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की नीतियों पर भरोसा करती है। उन्होंने मध्यप्रदेश से चुनाव कार्य में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि उनके परिश्रम का भी इस जीत में बड़ा योगदान है।


यह भी पढ़ें-78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की शुरुआत, चार दिन तक चलेंगी तकरीरें, 19 देशों के जायरीनों का आना जारी


कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल
अपने संबोधन में खण्डेलवाल ने कांग्रेस पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपने नेतृत्व और असफल राजनीतिक रणनीतियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों को भी उन्होंने जनता द्वारा नकारे जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें-डॉ. मोहन यादव का जादू चला, जिन सीटों पर प्रचार किया, उन 21 सीटों पर NDA प्रत्याशी आगे

देशभर में उत्सव का माहौल
डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में मिली जीत से पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बड़ी संख्या ने विजय समारोह में हिस्सा लिया। मंच पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, प्रवक्ता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा ने व्यक्त किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार में एनडीए की जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की जनस्वीकृति है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed