{"_id":"63d2c5f84a25dd192d11c28e","slug":"bhopal-news-brutality-with-a-13-year-old-girl-by-feeding-her-drugs-in-bhopal-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में नशीला पदार्थ खिलाकर 13 साल की बच्ची से हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में नशीला पदार्थ खिलाकर 13 साल की बच्ची से हैवानियत
Thu, 26 Jan 2023 11:57 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 26 Jan 2023 11:57 PM IST
सार
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार बच्ची परिवार के साथ रहती है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बच्ची बुधवार रात 8 बजे अपने घर के सामने से गायब हुई थी। परिजनों ने मामले की पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद सुबह बच्ची घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बच्ची को दो युवक अपने साथ लेकर गए थे।
विज्ञापन
भोपाल में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
- फोटो : social media
विस्तार
राजधानी भोपाल में 13 साल की बच्ची से नशीला पदार्थ खिलाकर हैवानियत करने का मामला सामने आया है। बच्ची बुधवार रात को अपने घर के सामने से गायब हुई थी। सुबह बच्ची घर पहुंची और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार बच्ची परिवार के साथ रहती है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बच्ची बुधवार रात 8 बजे अपने घर के सामने से गायब हुई थी। परिजनों ने मामले की पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद सुबह बच्ची घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बच्ची को दो युवक अपने साथ लेकर गए थे। दोनों की उम्र 20 से 22 साल है। वह दोनों युवकों को पहले से जानती है। इनमें से एक ने बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है। आरोपियों पर पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।