फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Both girls kidnapped from Bhopal in the name of Kanyabhoj recovered, fear of human trafficking

Bhopal News: कन्याभोज के नाम पर भोपाल से अगवा दोनों बच्चियां बरामद, मानव तस्करी की आशंका

Mon, 23 Oct 2023 11:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:56 PM IST
सार

भोपाल पुलिस ने बच्चियों के अपहरण के मामले में टीम बना कर कई स्थानों पर छापे मारे थे। सुराग मिलने पर पुलिस ने कोलार के इंग्लिश विला के एक बंगले से बच्चियों को बरामद किया। अपहरण में हरियाणा कनेक्शन निकल कर सामने आ रहा है। ऐसी आशंका है कि बच्चा चोरी करने वाली हरियाणा की कोई गैंग राजधानी में सक्रिय है।

विज्ञापन
Bhopal News: Both girls kidnapped from Bhopal in the name of Kanyabhoj recovered, fear of human trafficking
भोपाल में दो बच्चियों के अपहरण की घटना सामने आई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी की कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने से कन्याभोज के नाम पर अगवा की गईं दो बच्चियों को पुलिस ने एक दिन में ही सुरक्षित ढूंढ निकाला। बच्चियों का अपहरण करने वाली महिला और उसके पति को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस अब इस पूरे मामले को मानव तस्करी से जोड़ कर देख रही है। 
विज्ञापन


महिला बच्चियों को बेचने की फिराक में थी। अब पुलिस गिरफ्त में आई महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आगे बड़े खुलासे की उम्मीद है। 

हरियाणा की रहने वाली है महिला
महिला का नाम अर्चना बताया जा रहा है जो हरियाणा की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार किया है। उसका नाम निशांत है और वो केरल का रहने वाला है। वर्तमान में वह भोपाल में ही रह रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने अपहरण में मदद करने वाले एक परिवार को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक कार और स्कूटी भी बरामद की है। 
विज्ञापन


पहचान छिपाने के लिए किया मुंडन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपहरण करने वाली महिला ने बच्चियों को कोलार के इंग्लिश विला नाम की पॉश कॉलोनी में रखा था। उसने आठ दिन दिन पहले ही यह बंगाल किराए पर लिया था। पुलिस ने यहां से दो अन्य बच्चों को भी बरामद किया है। अपहरण करने वाली महिला ने पहचान छिपाने के लिए बच्चियों का मुंडन कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला 
जानकारी के अनुसार एक वर्षीय दीपावली और आठ वर्षीय काजल सुबह 10 बजे के करीब अपनी मां के साथ पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर दर्शन करने गई थीं। तभी दो महिलाओं ने कन्याभोज के नाम पर दोनों बच्चियों को अगवा कर लिया। अपहरण करने वाली महिलाएं बच्चियों की मां को बहला फुसलाकर ले गई थीं। इसके बाद मां और पिता मुकेश आदिवासी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 363 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे। इसमें महिलाएं बच्चियों को ले जाते दिखाई दे रहीं थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed