{"_id":"6adf505f7e5e404a1d055818","slug":"bhopal-news-bjp-to-send-rajya-sabha-panel-protests-in-bhopal-congress-opposes-rewa-nuclear-plant-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल की बड़ी खबरें: राज्यसभा के लिए भाजपा भेजेगी नामों का पैनल, भाजपा का प्रदर्शन; परमाणु बिजलीघर का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल की बड़ी खबरें: राज्यसभा के लिए भाजपा भेजेगी नामों का पैनल, भाजपा का प्रदर्शन; परमाणु बिजलीघर का विरोध
Mon, 26 Oct 2026 06:39 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:39 PM IST
सार
भोपाल में सोमवार को मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने संभावित नामों का पैनल दिल्ली भेजने को लेकर कोर ग्रुप में सहमति बनने की खबर की चर्चा रही। वहीं, भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के घेराव और हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के चेहरे पर स्याही पोतने की घटना से सियासी माहौल गर्म रहा। वहीं, रीवा के प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं, जबकि दिल्ली में होने वाली महारैली के लिए प्रदेश कांग्रेस ने एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य को लेकर बैठक भी अहम रही।
विज्ञापन
भोपाल की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, राज्यसभा के लिए नामों का दिल्ली भेजेंगे पैनल
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए भाजपा चार-पांच संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई कोर ग्रुप की बैठक में इस पर सहमति बनी। सोमवार से नामांकन की शुरुआत हो गई है। पहले दिन कोई नामांकन नहीं आया। दो नवंबर तक नामांकन पत्र भरने की तारीख हैं। इसके अलावा बैठक में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बड़ी रैलियां करने के साथ यूसीसी और सरकार के तीन साल के कामकाज पर भी चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: राज्यसभा के लिए 4-5 नामों का पैनल दिल्ली भेजेगी भाजपा, भोपाल-इंदौर-जबलपुर में बड़ी रैलियां
भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया
भोपाल में खरगे की प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाई। विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता लाठियां लेकर पहले से तैनात थे। शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का घेराव: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, दोनों दलों के समर्थक हुए आमने-सामने, चौराहे पर तनाव
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष के चेहरे पर पोती स्याही
भोपाल के पीर गेट स्थित भवानी चौक पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ कुछ युवकों ने झूमाझटकी की और उनके चेहरे पर स्याही पोत दी। तिवारी पर एक इंटरव्यू में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है। उन्होंने विवाद के बाद वीडियो जारी कर माफी मांगी थी।
ये भी पढ़ें- भोपाल: हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के चेहरे पर पोती स्याही, जातिसूचक टिप्पणी के आरोप के बाद बढ़ा विवाद
रीवा परमाणु बिजलीघर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
रीवा के सरई गांव में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जमीन अधिग्रहण, ग्रामसभा की कथित फर्जी अनुमति और जल सत्याग्रह में विमला कोल की मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने परियोजना की साइट बदलने, मौत की जांच और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की।
ये भी पढ़ें- रीवा में परमाणु प्लांट पर क्यों भड़के उमंग सिंघार?: ग्रामसभा की मंजूरी से लेकर महिला की मौत तक उठाए सवाल
मध्यप्रदेश कांग्रेस का एक लाख लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य
दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली के लिए मध्यप्रदेश से एक लाख लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जीतू पटवारी जिलों से बसों की बुकिंग, रेल आरक्षण और कार्यकर्ताओं की सूची का हिसाब ले रहे हैं। साथ ही बूथ से लेकर मंडलम और पंचायत स्तर तक संगठन की स्थिति की समीक्षा भी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली रैली के लिए कांग्रेस की तैयारी: एमपी से एक लाख कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य,इन्हें मिली जिम्मेदारी