फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bhopal's MBBS student who went to visit Pachmarhi died

Bhopal News: पचमढ़ी घूमने गई भोपाल की एमबीबीएस छात्रा की मौत, हृदय गति रुकने का जताया गया संदेह

Tue, 31 Dec 2024 03:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 31 Dec 2024 03:54 PM IST
सार

भोपाल के राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर छात्रा नित्या साहू की पचमढ़ी यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नित्या अपने तीन दोस्तों के साथ 29 दिसंबर को पचमढ़ी गई थी।

विज्ञापन
Bhopal News: Bhopal's MBBS student who went to visit Pachmarhi died
छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा नित्या साहू (21) की सोमवार को पचमढ़ी में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। नित्या अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए पचमढ़ी गई थी।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत
29 दिसंबर को भोपाल के अवधपुरी स्थित गैलेक्सी सिटी निवासी नित्या अपने दोस्तों मुस्कान रंधावा, तनिष्क सक्सेना और पुष्पक गंधारे के साथ पचमढ़ी घूमने गई थी। पचमढ़ी थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद मुस्कान अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार सुबह नित्या की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसे उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
सोमवार सुबह 7:45 बजे नित्या और उसके साथियों को भोपाल लौटने के लिए वंदेभारत ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पिपरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हृदय गति रुकने का संदेह
पिपरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल अधिकारी डॉ. पूजा और डॉ. अनिता साहू ने नित्या का पोस्टमॉर्टम किया। प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने से मौत का संदेह जताया गया है। विस्तृत जांच के लिए विसरा को प्रयोगशाला भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed