{"_id":"63996bbbe619ce31770baaa4","slug":"bhopal-news-bhopal-police-arrested-the-crook-who-waved-illegal-pistol-on-the-song-old-crook-of-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मुझे हीरो न बनना विलेन रहने दे, गाने पर पिस्टल लहराने वाले की की निकली हेकड़ी, यह हो गया हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मुझे हीरो न बनना विलेन रहने दे, गाने पर पिस्टल लहराने वाले की की निकली हेकड़ी, यह हो गया हाल
Wed, 14 Dec 2022 11:52 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:52 AM IST
सार
भोपाल में कुछ दिन पहले शादी समारोह में पिस्टल हाथ में लेकर मुझे हीरो न बनना विलेन रहने दे गाने पर बदमाश का पिस्टल लहरा कर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच बदमाश की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
बदमाश बाने के दौरान हाथ में पिस्टल पकड़े हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने शादी समारोह में गाने पर पिस्टल लहराने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शहर के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है। आरोपी का नाम फुरकान उर्फ शेरू है।
कुछ दिन पहले शादी समारोह में पिस्टल हाथ में लेकर मुझे हीरो न बनना विलेन रहने दे गाने पर बदमाश का पिस्टल लहरा कर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच बदमाश की तलाश कर रही थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अवैध हथियार को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इस बीच मंगलवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की जींस जैकेट, क्रीम कलर का पेंट पहने है। जिसके पास पिस्टल है, जो कोई गंभीर वारदात करने की फिराक में है। मैकेनिक मार्केट छोला मरघट के पास खड़ा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ने नाम पूछने पर फुरकान उर्फ शेरू पिता लाल मियां उम्र 45 निवासी राजगढ़ कॉलोनी छोला रोड गौतम नगर बताया। उसकी तलाशी में उसकी कमर के नीचे पिस्टल मिली। पिस्टल को निकाल कर उसकी मैग्जीन को चैक किया तो एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ को धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी फुरकान पर भोपाल शहर के थानों में आधा दर्जन अपराध दर्ज है। आरोपी अपने पास अडीबाजी करने के उद्देश्य से अवैध हथियार रखना है। वह 2005 से अपराध जगत में सक्रिय है। वह भोपाल का पुराना बदमाा है।