फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bhopal Police arrested 10 miscreants including Pappu Chatka, these cases have been registered.

Bhopal News: पप्पू चटका समेत 10 बदमाशों को भोपाल पुलिस ने किया जिलाबदर, ये मामले हैं दर्ज

Mon, 06 Nov 2023 10:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 10:50 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से गुंडे बदमाशों पर पुलिस का एक्शन जारी है। सोमवार को भोपाल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आदतन अपराधियों पर जिलाबदर की कार्रवाई की। इस सभी पर भोपाल के अलग-अलग थानों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़, मारपीट, चोरी जेसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Bhopal News: Bhopal Police arrested 10 miscreants including Pappu Chatka, these cases have been registered.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़, मारपीट, चोरी जेसे गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले 10 बदमाशों को भोपाल पुलिस ने जिलाबदर कर दिया है। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल की ओर ये एक्शन लिया गया है। इनमें आदतन अपराधियों, निगरानी गुंडे, बदमाश शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि अनावेदकों के आपराधिक कृत्यों से आम जनता में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है, लोग इनके विरुद्ध शिकायत करने व साक्ष्य देने से डरते हैं। अनावेदकों के इन आपराधिक कृत्यों से लोक व्यवस्था एवं लोक परिशांति को आसन्न खतरा उत्पन्न हो गया है। अनावेदक के विरुद्ध प्रभावी निवारक कार्रवाई किया जाना आवश्यक हो गया है। 
विज्ञापन


इनके विरुद्ध किए जिलाबदर के आदेश पारित
1- अनावेदक शनि राव पिता राजेश राव उम्र 27 साल निवासी- न्यू बस्ती अशोक कॉलोनी जाटखेड़ी थाना मिसरोद, भोपाल का वर्ष 2017 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरुद्ध बलवा सहित हत्या का प्रयास, गाली गलौच मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अड़ीबाजी करने जैसे अनेक गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। 
विज्ञापन


2-रामदयाल माली पिता जमना प्रसाद उम्र 45 साल निवासी- ग्राम मुगालिया छाप थाना खजूरी सड़क, भोपाल का वर्ष 2002 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियो में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लाेगों से गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अवैध शराब बेचने व परिवहन करने जैसे 11 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैं। 

3-अनावेदक रामगोपाल चैकसे पिता धनसिंह चैकसे उम्र 31 साल निवासी- बंगरसिया, थाना मिसरोद, भोपाल का वर्ष 2016 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध लोगाें से गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, अड़ीबाजी करने, ताेड़फोड करने, अवैध रूप से जुआ व सट्टा खेलने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

4-अनावेदक गाैरव राणा पिता बलवीर राणा उम्र 26 साल निवासी- म.नं. 48 शीतला माता मंदिर मेन रोड इब्राहिमगंज, थाना हनुमानगंज, भोपाल का वर्ष 2014 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों मे संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध आम लोगो के साथ अश्लील गालियाॅ देकर धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, तोड़फोड़ करने, जुआ खेलने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं। 

5- अनावेदक गाैरव गुप्ता पिता सतीश गुप्ता उम्र 28 साल निवासी- म.नं.225 मेन रोड इब्राहिमगंज, थाना हनुमानगंज, भोपाल का वर्ष 2012 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियो में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध आम लोगाें के साथ अश्लील गालियाॅ देकर धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना जैसे 7 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

6-अनावेदक आशीष इसरानी उर्फ 
ए.डी. पिता हेमन्त कुमार इसरानी उम्र 19 साल निवासी- बी-17 ओल्ड दौलतराम धर्मशाला के पास बैरागढ ,थाना बैरागढ़, भोपाल का वर्ष  2021 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरुद्ध लोगाें से गंदी-गंदी गाली देकर व धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, ताेड़फोड करने जैसे अनेक 8 अपराध पंजीबद्ध हैं।  

7-अनावेदक वसीम उर्फ बादशाह पिता मो. सलीम उम्र 30 साल निवासी- मं.नं.-55 गली नं.-04 कृष्णा कालोनी थाना गाैतमनगर, भोपाल का वर्ष 2012 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध नकबजनी, नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करना, अड़ीबाजी, अवैध हथियार रखना, तोड़फोड़ कर मारपीट करना, जुआ खेलना जैसे 16 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

8-अनावेदक शहजाद उर्फ सलमान पिता अनवर खान उर्फ शकील उम्र 40 साल निवासी- मं.नं.-189 कृष्ण नगर कालोनी पीजीवीटी रोड थाना गौतमनगर, भोपाल का वर्ष 2005 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध अड़बाजी,मारपीट, जुआ खेलना जैसे 8 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं। 

9-अनावेदक माेहसिन कुरैशी उर्फ तंजीम पिता हलीम कुरैशी उम्र 23 साल निवासी- गली नं. 05 बावड़ी के पास काजी कैम्प, थाना हनुमानगंज, भोपाल का वर्ष 2019 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरूद्ध डकैती, हत्या का प्रयास, अवैध रूप से जुआ खेलने जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं। 


10-अनावेदक पप्पू चटका उर्फ  हसीन कुरैशी पिता मोह. सईद कुरैशी उम्र 31 साल निवासी- झुग्गी नं. 462 छोटी मस्जिद के पास रोशनपुरा, थाना अरेरा हिल्स, भोपाल का वर्ष 2006 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। अनावेदक बदमाश के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, अड़ीबाजी, घर में घुसकर गंदी-गंदी गालिया  देकर धारदार हथियार से मारपीट कर गम्भीर चोंट पहुॅचाकर जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब परिवहन, जुआ एक्ट, सट्टा एक्ट, अवैध मदाक पदार्थ रखने जैसे 25 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed