{"_id":"640c6c2afe53619e090da430","slug":"bhopal-news-bhagwa-yatra-will-start-from-dig-bangla-square-on-march-19-20-groups-will-be-involved-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: 19 मार्च को डीआईजी बंगला चौराहा से निकलेगी भगवा यात्रा, 20 टोलियां होगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: 19 मार्च को डीआईजी बंगला चौराहा से निकलेगी भगवा यात्रा, 20 टोलियां होगी शामिल
Sat, 11 Mar 2023 05:25 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 11 Mar 2023 05:25 PM IST
सार
भोपाल में जागृत हिंदू मंच विशाल भगवा यात्रा निकालेंगा। यात्रा में पूरे शहर से 20 से ज्यादा टोलियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
जागृत हिंदू मंच शहर में भगवा यात्रा निकालेंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदू नववर्ष, गुड़ी पाड़वा और चैतीचांद पर्व के उपलक्ष्य में इस वर्ष जागृत हिंदू मंच विशाल भगवा यात्रा निकालेंगा। यात्रा में पूरे शहर से 20 से ज्यादा टोलियां शामिल होंगी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार अयोध्या में इस वर्ष होने वाले निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे तथा नव वर्ष के आगमन का का धूम धाम से स्वागत किया जायेगा। जागृत हिंदू के मार्गदर्शक डॉ. दुर्गेश केसवानी ने बताया कि आयोजन के पूर्व मंच ने लोगों में जागरूकता के लिए कई बैठकें की हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के साथ जुड़ सकें। मंच द्वारा यात्रा के पूर्व सिंधी कालोनी मंदिर, ईदगाह हिल्स, मरघटिया मंदिर शाहजनाबाद, छोला दशहरा मैदान, संजय नगर, वाजपेयी नगर मल्टी, टीला जमालपुरा, 11 नंबर स्थित साईंबाबा बोर्ड पर बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है।
भगवा यात्रा का यह रहेगा मार्ग
केसवानी ने बताया कि मंच द्वारा यह पहला बड़ा आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का प्रारंभ डीआईजी बंगला चौराहे से होगा, यहां से यात्रा काजी केंप, सिंधी कालोनी, भोपाल टाकीज, लक्ष्मी टाकीज से होते हुए भवानी चौक, कर्फ्यू वाली माता के मंदिर पहुंचेगी फिर यात्रा यहां से कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए रोशनपुरा चौराहा जायेगी। वहा से मालवीय नगर, एमवीएम कालेज होते हुए खटलापुरा राम मंदिर पर जाकर भव्य आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ यात्रा का समापन होगा।