फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News BAMS student commits suicide in hostel of LN Ayurveda College Bhopal

Bhopal News: LN आयुर्वेद कॉलेज के हॉस्टल में BAMS के छात्र ने की आत्महत्या, जबलपुर जिले का रहने वाला था

Tue, 25 Apr 2023 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 10:26 PM IST
सार

BAMS Student Commits Suicide: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीएएमएस के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र जबलपुर जिले का रहने वाला था। वह एलएन आयुर्वेद कॉलेज के हॉस्टल में रहता था और वहीं पर उसने आत्महत्या की।

विज्ञापन
Bhopal News BAMS student commits suicide in hostel of LN Ayurveda College Bhopal
LN आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में स्थिल एनएल आयुर्वेद कॉलेज के छात्रावास में मंगलवार दोपहर बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र सोमवार रात ही जबलपुर स्थित अपने घर से आया था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोलार थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया, अमृत सिंह (22) पुत्र प्रवेंद्र सिंह कुर्मी जबलपुर का रहने वाला था और भोपाल के एलएन आयुर्वेद कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र था। उसने एक महीने पहले ही कॉलेज में प्रवेश लिया था और कॉलेज के छात्रावास में रहता था। अपने माता-पिता की मैरिज एनिवर्सरी मनाने के लिए वह जबलपुर गया था। सोमवार रात वह भेापाल आया था। मंगलवार सुबह वह कॉलेज गया था, वहां से 11:30 बजे छात्रावास लौटकर आया था। दोपहर 1:30 बजे उसका रूम पार्टनर जब छात्रावास के कमरे में पहुंचा तो अमृत फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। 
विज्ञापन


तनाव में लगाई फांसी...
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने तनाव में आत्महत्या करना लिखा है। लेकिन सुसाइड नोट से कारण स्पष्ट नहीं हो रहा कि किस तरह का तनाव था। उसके मोबाइल के व्हाट्सएप स्टेटस में माता-पिता की फोटो लगाकर हैपी मैरिज एनिवर्सरी लिखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed