फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Arun Govil narrated the story of Shri Ram in Bhopal, said - Ram is the symbol of faith of all of

Bhopal News: भोपाल में अरुण गोविल ने सुनाई श्रीराम की कहानी, बोले-राम हम सबकी आस्था के प्रतीक

Wed, 24 Jan 2024 10:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Jan 2024 10:53 PM IST
सार

रामायण का संदेश बताते हुए गोविल ने कहा कि धर्म की रक्षा और समाज कल्याण के लिए हम जो भी कर सके उसे करना चाहिए। रामायण हमें लोभ, लालच से दूर करने का संदेश देती है।

विज्ञापन
Bhopal News: Arun Govil narrated the story of Shri Ram in Bhopal, said - Ram is the symbol of faith of all of
रामायण के राम ने सुनाई श्रीराम कथा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के विट्ठल मार्केट ग्राउंड में बुधवार को बीइंग पीपुल संस्था की तरफ से सुना श्रीराम कहानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामायण सीरियल में राम बने अरुण गोविल ने श्रीराम की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि राम हम सबकी आस्था के प्रतीक हैं।
विज्ञापन


रामायण का संदेश बताते हुए गोविल ने कहा कि धर्म की रक्षा और समाज कल्याण के लिए हम जो भी कर सके उसे करना चाहिए। रामायण हमें लोभ, लालच से दूर करने का संदेश देती है। इससे पहले 1100 क्वार्टर स्थित हनुमान मंदिर से रामपथ यात्रा शुरू हुई और बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान पहुंची। 
विज्ञापन


वहीं, अरुण गोविल का पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया। बुधवार को राजधानी पहुंचते ही सबसे पहले डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चार इमली क्षेत्र स्थित निवास पर पहुंचे। डॉ. मिश्रा ने सपरिवार गोविल का स्वागत किया। डॉ. मिश्रा ने गोविल को तिलक लगाकर व शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। गोविल ने डॉ. मिश्रा के साथ कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed