फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Allegations of adulterated plastic rice being found in the ration shop, the official said – that

Bhopal News: राशन की दुकान में मिलावटी प्लास्टिक चावल मिलने का आरोप, अधिकारी बोले- वह विटामिन वाले चावल

Wed, 15 Feb 2023 04:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Feb 2023 04:06 PM IST
सार

नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी तरुण पिथोड़े ने कहा कि प्लास्टिक का चावल कुछ नहीं होता है। यह फोर्टिफाइड राइस कर्नेल हैं। इसे चावल के आटे में विटामिन और आयरन मिलाकर बनाया जाता है। जिसे बाद में चावल का ही आकार दे दिया जाता है।

विज्ञापन
Bhopal News: Allegations of adulterated plastic rice being found in the ration shop, the official said – that
पीसी शर्मा - फोटो : Facebook

विस्तार

राजधानी भोपाल में राशन की दुकान में मिलने वाले चावल में प्लास्टिक चावल मिलने की शिकायत आई है। इसको लेकर लोगों ने कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को शिकायत की है। बुधवार को पीसी शर्मा ने बताया कि अलग-अलग इलाकों से लोगों ने राशन की दुकान से मिले चावल में प्लास्टिक के समान चावल मिलने की शिकायत की हैं। शर्मा ने कहा कि उनके पास अलग-अलग इलाकों से लोगों ने शिकायत की हैं। यदि प्लास्टिक का चावल है तो यह लोगों की जान से खिलवाड़ हैं। इसकी विभाग के अधिकारियों को जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी तरुण पिथोड़े ने कहा कि प्लास्टिक का चावल कुछ नहीं होता है। यह फोर्टिफाइड राइस कर्नेल हैं। इसे चावल के आटे में विटामिन और आयरन मिलाकर बनाया जाता है। जिसे बाद में चावल का ही आकार दे दिया जाता है। फिर सामान्य चावल में एक प्रतिशत फोर्टिफाइड राइस कर्नेल मिला दिया जाता है। इससे लोगों में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही विटामिन बी-12 मिलता हैं। यह चावल सामान्य चावल से थोड़ा अलग दिखता है, इसलिए लोगों में प्लास्टिक के चावल समझ लेते हैं।
विज्ञापन


बता दें एक अध्ययन के अनुसार देश में 50 से 60 प्रतिशत लोगों में आयरन की कमी हैं। इसको दूर करने के लिए ही फोर्टिफाइड राइस तैयार किया गया हैं। इसे पोषणयुक्त चावल भी कहा जाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed