{"_id":"63fa279b72cebb4dcc0a58ea","slug":"bhopal-news-ahir-regiment-jan-jagruti-yatra-ends-today-traffic-diversion-in-bhopal-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में अहीर रेजिमेंट जन जागृति यात्रा का समापन आज, यातायात डायवर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में अहीर रेजिमेंट जन जागृति यात्रा का समापन आज, यातायात डायवर्सन
Sat, 25 Feb 2023 08:52 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 25 Feb 2023 08:52 PM IST
सार
यातायात पुलिस ने यात्रा को देखते हुए सुबह 10 बजे से यातायात डायवर्सन किया है। इसके चलते डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला वाहन डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर पुराने भोपाल की ओर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
यातायात पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय सेना में लंबे समय से अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर संघर्ष कर रही ग्वालियर से शुरू हुई जन जागृति यात्रा का समापन रविवार को भोपाल में होगा। यात्रा का समापन कार्यक्रम एमव्हीएम कॉलेज ग्राउंड में होगा। अहीर रेजिमेंट की मांग 100 साल पुरानी है। यातायात पुलिस ने यात्रा को देखते हुए सुबह 10 बजे से यातायात डायवर्सन किया है। इसके चलते डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला वाहन डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा होकर पुराने भोपाल की ओर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
रोशनपुरा चैराहा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पी.एच.क्यू. तिराहा, लिली टॉकीज होते हुये भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे। टी.टी.नगर से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चैराहा, मैंदा मिल, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदापुल से होकर भारत टाॅकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी ।
भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टॉकीज पी.एच.क्यू. तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुये रोशनपुरा की ओर जा सकेगें। बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चैराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल, बोर्ड आॅफिस चैराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी। अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश भी एमवीएम कॉलेज की ओर आने वाले मार्ग - डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चैराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।