फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: After the cancellation of lease of 352 acres of land in Bhopal, the administration took back the

Bhopal News: भोपाल में स्टड फार्म के लिए दी गई जमीन की लीज निरस्त, 352 करोड़ मूल्य की जमीन को कराया मुक्त

Sat, 27 May 2023 07:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 May 2023 07:33 PM IST
सार

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जमीन का कब्जा लेने की कार्रवाई की गई है। यह जमीन सालों पहले गोकुलदास नाम की फर्म को घोड़े पालने के लिए लीज पर दी गई थी।

विज्ञापन
Bhopal News: After the cancellation of lease of 352 acres of land in Bhopal, the administration took back the
भोपाल जिला प्रशासन ने 352 करोड़ कीमत की जमीन का कब्जा वापस लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने सालों पहले स्टड फार्म (घोड़े पालने) के लिए दी गई 20 एकड़ जमीन की लीज निरस्त कर दी है। इस जमीन पर प्रशासन ने कब्जा वापस ले लिया है। यह जमीन मुंबई के गोकलदास फर्म को कई साल पहले घोड़े पालने के लिए दी थी। सूरज नगर ज्यूडिशियल एकेडमी के पीछे स्थित जमीन की मार्केट वैल्यू करीब 352 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पूर्व में ही इस 20 एकड़ जमीन की लीज खत्म होकर निरस्त कर दी गई थी। शनिवार को कब्जेधारी से इस जमीन को शासन के कब्जे में ले लिा गया है। तहसीलदार अवनीश मिश्रा ने बताया  कि ग्राम सेवनिया गोंड में खसरा नंबर 104, रकबा 20 एकड़ भूमि मुंबई के गोकुलदास को लीज पर दी गई थी। इस भूमि की लीज 1963 में दी गई थी। जिसकी लीज को 2005 में रिन्यू किया गया था, लेकिन भूमि के निरीक्षण में पाया गया कि इसकी लीज शर्तों का उल्लंघन किया गया है और जिस प्रयोजन के यह जमीन दी गई थी उसका पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कलेक्टर भोपाल द्वारा  1 जून 2020 को लीज निरस्त कर दी गई थी। अपील में संभागायुक्त भोपाल ने भी हर्ष गोकुलदास की अपील निरस्त कर दी। तहसीलदार ने मध्यप्रदेश शासन का नाम पुनः खसरे में दर्ज कर दिया था। शनिवार को भूमि में पुनः प्रवेश किया गया एवं शासन की ओर से फिजिकल कब्जा लिया गया। इस भूमि की कीमत बाजार मूल्य के अनुसार 4000 प्रति वर्गफुट से लगभग 350 करोड़ है। जमीन का जिला प्रशासन द्वारा कब्जा लेकर पुनर्स्थापन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed