फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A fraudster with a reward of ten thousand rupees who cheated people has been arrested

Bhopal News: दस हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार, क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के नाम पर करता था ठगी

Tue, 22 Apr 2025 03:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 22 Apr 2025 03:01 PM IST
सार

आरोपी खुद को बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देता था और ओटीपी लेकर लाखों की ठगी करता था।

विज्ञापन
Bhopal News: A fraudster with a reward of ten thousand rupees who cheated people has been arrested
ठगी का आरोपी परवेज हाशमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी ठग सैयद परवेज हाशमी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों से क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देता था और ओटीपी लेकर उनके खाते से लाखों की ठगी करता था।

विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने का झांसा, फिर ओटीपी लेकर ठगी
गिरफ्तार आरोपी सैयद परवेज हाशमी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और उसने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह एक फर्जी कॉल सेंटर चलाकर भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करता। कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल करता और फिर खातों से पैसे उड़ा लेता था।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- शकर छोड़कर बदली जिंदगी, 30 दिन में कई बीमारियां खत्म, बेहद खास थी डाइट

विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल के डॉक्टर से की गई थी 3.61 लाख की ठगी
12 अगस्त 2020 को भोपाल निवासी डॉ. देवप्रिय शुक्ला के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी हुई थी। उन्हें एक फर्जी कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया और कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर ओटीपी ले लिया। इसके बाद उनके खाते से 3,61,999 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर 20 अगस्त 2020 को मामला दर्ज हुआ था।
 

ये भी पढ़ें- VIP नंबर 0001 का क्रेज खत्म, कभी 14 लाख में बिका था, अब 1 लाख में हुआ नीलाम

तकनीकी जांच और लगातार निगरानी से मिली सफलता
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, डीसीपी अखिल पटेल और एडी. सीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में साइबर ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी विश्लेषण के साथ मैदानी स्तर पर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed