फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A dummy bomb placed in a drone fell on an army soldier, killing him

Bhopal News: ड्रोन में रखा डमी बम सेना के जवान पर गिरा, मौत; फायरिंग रेंज में हुआ हादसा

Tue, 24 Jun 2025 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 03:58 PM IST
सार

सूखी सेवनिया फायरिंग रेंज में ड्रोन से बम हमले की ट्रेनिंग के दौरान 37 वर्षीय हवलदार विजय सिंह के सिर पर डमी बम गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वे उत्तराखंड के निवासी थे। सेना अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Bhopal News: A dummy bomb placed in a drone fell on an army soldier, killing him
ड्रोन से गिरे डमी बम से जवान की मौत हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना की फायरिंग रेंज में ड्रोन से बम गिराने व उससे बचने का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान ड्रोन के भीतर रखा डमी लोहे का बम एक जवान के सिर पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट के बाद उसे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन


सूखी सेवनिया पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय विजय सिंह मूलत: उत्तराखंड के रहने वाले थे। वे सेना में हवलदार के पद पर थे तथा उनकी पोस्टिंग बैरागढ़ स्थित सेना के कार्यालय में थी। गत दिवस वे प्रशिक्षण व रिहर्सल के लिए सूखी सेवनिया स्थित फायरिंग रेंज पहुंचे थे। इस रेंज में कल जवानों को ड्रोन के द्वारा बम फेंक कर हमला करने व हमले से बचने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस दौरान  आसमान में उड़ रहे एक ड्रोन में रखा लोहे का डमी बम विजय के सिर पर गिर गया। इस वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत ही सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि इस दौरान विस्फोट भी हुआ था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed