फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: 52 kg gold and Rs 10 crore cash recovered from former RTO constable's house

Bhopal News: भोपाल में पूर्व RTO कांस्टेबल के घर लोकायुक्त की छापेमारी, 52 किलो सोना और 10 करोड़ नकद बरामद

Fri, 20 Dec 2024 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Dec 2024 02:02 PM IST
सार

लोकायुक्त की छापेमारी में मेंडोरी गांव के पास एक गाड़ी से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। लोकायुक्त की जांच जारी है और आगे और खुलासे की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bhopal News: 52 kg gold and Rs 10 crore cash recovered from former RTO constable's house
कार्रवाई में बरामद हुआ सोना और नकद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में एक पूर्व RTO कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उनके साथी चंदन सिंह गौर के घर लोकायुक्त के छापे के बाद  बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात में आयकर विभाग ने मेंडोरी गांव के पास एक गाड़ी से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। यह संपत्ति शर्मा और गौर अथवा आयकर छापों की जद में आए

विज्ञापन


भोपाल के बिल्डरों की हो सकती है। शर्मा व गौर के खिलाफ पहले से ही आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा था। गुरुवार को हुए छापे में शर्मा के घर से 2.5 करोड़ रुपये नकद, जेवर और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे। शर्मा ने एक साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और अब रियल एस्टेट के कारोबार में हैं।
विज्ञापन


लोकायुक्त की स्पेशल पुलिस एस्टाब्लिशमेंट (SPE) ने गुरुवार को सौरभ शर्मा और चंदन सिंह गौर के घरों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध भूमि उपयोग की शिकायतों के बाद शुरू हुई थी। शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित घर से 2.5 करोड़ रुपये नकद मिले। साथ ही सोने-चांदी के जेवर और प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद हुए। इन संपत्तियों की कुल कीमत तीन करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। शर्मा के अलावा गौर के घर से भी महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा मेंडोरी गांव के पास एक छोड़ी हुई गाड़ी से हुआ। इस गाड़ी से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। लोकायुक्त अधिकारियों को शक है कि यह सोना और नकदी शर्मा और गौर की अवैध कमाई का हिस्सा हो सकते हैं। ADG लोकायुक्त जयदीप प्रसाद ने इस बात की पुष्टि की है कि जांच अभी जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

सौरभ शर्मा पहले RTO में कांस्टेबल थे। उन्होंने एक साल पहले परिवहन विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। अब वे रियल एस्टेट के कारोबार में हैं। छापेमारी में शर्मा की कई प्रॉपर्टी, एक होटल और एक स्कूल में निवेश का भी पता चला है। ये प्रॉपर्टी भोपाल सहित कई जिलों में फैली हुई है। शर्मा मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं।

शर्मा को अपने पिता की मौत के बाद अनुकम्पा नियुक्ति पर परिवहन विभाग में नौकरी मिली थी। 12 साल की नौकरी के दौरान उनकी जीवनशैली और संपत्ति में भारी बदलाव आया। इससे लोगों को शक हुआ। अधिकारियों से टकराव और आरक्षित ज़मीन पर बने एक स्कूल को लेकर शिकायतों के बाद शर्मा ने जल्दी रिटायरमेंट ले लिया। वे रियल एस्टेट के काम पर ध्यान देना चाहते थे।


शर्मा और गौर दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक साधारण RTO कांस्टेबल से करोड़ों की संपत्ति का मालिक बनने की कहानी लोगों के लिए हैरान करने वाली है। यह देखना होगा कि जांच के बाद क्या नतीजे सामने आते हैं। क्या सच में इतनी बड़ी रकम और सोना शर्मा और गौर का है? यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल लोकायुक्त की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक छोटे से पद पर रहकर इतनी बड़ी संपत्ति कैसे बनाई जा सकती है, यह सवाल सबके मन में है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed